एक्सप्लोरर

MCD Mayor Election: दिल्ली मेयर चुनाव में जीत पक्की करने के लिए AAP चल सकती है ये दांव, जानें- क्या है प्लान

Delhi Mayor Election: डॉक्टर शैली ओबरॉय ने बेहद कम समय में जमीन पर ऐसे कार्य किए हैं जिससे आम लोगों के साथ-साथ पार्टी भी काफी प्रभावित हुई है.

MCD Chunav: दिल्ली एमसीडी में महिला मेयर का कार्यकाल पूरा होने फिर से चुनाव कराने की प्रक्रिया पर शुरू हो गई है. एमसीडी मेयर चुनाव के लिए संभवतः कल अधिसूचना जारी हो जाएगी. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल के पहले चुनाव कराना होगा और 26 अप्रैल को माना जा रहा है कि मेयर चुनाव होगा. इस बार भी मेयर चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच सियासी उठापटक का सिलसिला तेज हो गया है. जहां आम आदमी पार्टी की तरफ से महिला मेयर ने बेहद कम दिनों के कार्यकाल में अपने जमीन पर किए गए कार्यों और विभागों के साथ लगातार बैठकों के बाद एमसीडी नेतृत्व में एक अलग छाप छोड़ी है, वहीं भारतीय जनता पार्टी भी इस बार दोनों पदों अपने प्रत्याशी चुनाव में उतारने की तैयारी में है. 

चुनाव तिथि नजदीक आने के बाद दोनों पार्टियों के नेता मीटिंग में अपने जीते हुए पार्षदों में से किसी एक को मेयर और डिप्टी मेयर के लिए प्रत्याशी घोषित करेंगे. आम आदमी पार्टी के करीबी सूत्रों की मानें तो डॉक्टर शैली ओबरॉय ने बेहद कम समय में जमीन पर ऐसे कार्य किए हैं जिससे आम लोगों के साथ-साथ पार्टी भी काफी प्रभावित हुई है.

एमसीडी एक्ट के प्रावधानों के मुताबिक पहली बार महिला मेयर और दूसरी बार सामान्य वर्ग से कोई प्रत्याशी हो सकता है, लेकिन इसमें कोई बाध्यता नहीं है कि दूसरी बार भी डॉ. शैली को मेयर बनाकर इनके कार्यकाल को आगे बढ़ाया जाए. वैसे तमाम सियासी घटनाक्रम के बाद डॉक्टर शैली ओबेरॉय मेयर बनने के बाद बहुत कम दिनों के कार्यकाल में जनता से सीधी जुड़ी और कई विषयों को लेकर बड़े निर्णय भी लिए. दिल्ली एमसीडी स्कूल से संबंधित निर्णय, विभागों के साथ उच्च स्तरीय बैठक, आम जनमानस के मुद्दों पर सीधी सुनवाई की वजह से यह कहा जा रहा है कि दिल्ली एमसीडी में अफसरों के काम करने के तरीको में बदलाव देखा जा रहा है. जिसके बाद यह संभावना जताई जा रही है कि एमसीडी में जिम्मेदारी निभाने के लिए डॉक्टर शैली को और समय दिया जा सकता है.

मेयर चुनाव में फिर घमासान के आसार

रविवार तक मेयर चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की जा सकती है, लेकिन इस बार भी संभावना जताई जा रही है कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच मेयर डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर खींचातानी देखने को मिल सकता है. क्योंकि वर्तमान में भी आम आदमी पार्टी और बीजेपी कई विषयों को लेकर आमने-सामने है. प्रतिदिन पार्टियों के नेता पोस्टर वार और ट्विटर के जरिए एक-दूसरे पर हमला करते हुए देखे जा रहे हैं. बीजेपी की अंतिम समय तक यह कोशिश करेगी कि वो आप मेयर प्रत्याशी को चुनाव में मात दे दे.

यह भी पढ़ें: AAP National Party: AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद CM अरविंद केजरीवाल बोले- 'ऊपर वाला हमसे कुछ कराना चाहता है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget