एक्सप्लोरर

MCD Mayor Election: सदन में हुए हंगामे का मामला, अब AAP ने BJP को दे दी ये चुनौती

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव को लेकर आप (AAP) ने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी और बीजेपी नेता हरीश खुराना की सिविक सेंटर परिसर में ही मुलाकात हुई. इसके बाद बीजेपी के इशारे पर हाउस एडजर्न कर दिया गया.

AAP Attacks on BJP Over MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के मेयर, डिप्टी मेयर, 6 स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव मंगलवार को भी नहीं हो सका. इसके बाद आम आदमी पार्टी पूरी तरह से बीजेपी पर हमलावर है. आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी (Atishi) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देते हुए कहा, "बीजेपी ने सोची समझी साजिश के तहत सदन चलने नहीं दिया. हमारे सभी 134 पार्षद ,विधायक सदन में शांतिपूर्ण तरीके से बैठे थे, लेकिन बीजेपी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही है, इसीलिए किसी भी कीमत पर सदन चलने देना नहीं चाहती. एक भी वीडियो जारी करके बीजेपी आरोप को सही साबित करें कि आप का कोई भी सदस्य सदन में हंगामा कर रहा था."

आतिशी ने पीठासीन अधिकारी पर भी बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, "पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा और बीजेपी नेता हरीश खुराना की सिविक सेंटर परिसर में ही मुलाकात हुई, इसके बाद बीजेपी के इशारे पर हाउस एडजर्न कर दिया गया." इसके साथ ही आतिशी ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा, "एक भी वीडियो जारी करते हुए यह साबित करें कि मंगलवार को आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता ने सदन में हंगामा किया था. आम आदमी पार्टी हर हाल में चाहती है कि अब मेयर का चुनाव हो और दिल्ली के विकास के लिए काम किया जाए."

बीजेपी ने लगाया अपने पार्षदों के साथ मारपीट का आरोप

इस चुनौती और आरोप को लेकर जब बीजेपी से एबीपी लाइव ने सवाल पूछा तो जवाब देते हुए पार्टी के प्रवक्ता खेमचंद शर्मा ने कहा, "कल कृष्णा नगर से बीजेपी के हमारे पार्षद संदीप कपूर के साथ आम आदमी पार्टी नेताओं ने मारपीट की. पूरी तरह से सदन में अराजकता का माहौल बना दिया था. सदन के साथ-साथ बाहर भी दिल्ली सरकार की ओर से केवल ड्रामेबाजी की जा रही है. हकीकत यह है कि लोकतांत्रिक तरीके से यह खुद सदन चलने देना नहीं चाहते हैं. सदन को स्थगित इनकी अराजकता को देखकर किया गया था, किसी भी भारतीय जनता पार्टी के नेता के कहने पर नहीं."

ये भी पढ़ें- BBC Documentary Row: बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद, अब आया जामिया प्रशासन का बयान, कहा- 'किसी भी फिल्म...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget