एक्सप्लोरर

MCD में BJP के पार्षदों ने किया डांस, वीडियो शेयर कर AAP बोली- दलित के बेटे का हक मारकर...

BJP Councillor Dance Video Viral: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने वीडियो शेयर किया. इसके साथ एक्स पर लिखा, ''दलित के बेटे का हक़ मारकर नाचते भाजपाई.''

BJP Councillor Dance Video: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) हाउस में शुक्रवार (26 अप्रैल) को दिलचस्प नजारा देखने को मिला. जहां आप और बीजेपी के पार्षदों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान बीजेपी के पार्षद कथित तौर पर बीजेपी के थीम सॉन्ग पर झूमते नजर आए. आम आदमी पार्टी (आप) ने ये वीडियो शेयर किया है.

AAP ने एक्स पर लिखा, ''लोकतंत्र और संविधान की हत्या कर BJP ने मनाया जश्न‼️ BJP पार्षदों ने दलित के बेटे को Mayor बनने से रोकने के बाद MCD सदन में नाचना शुरू कर दिया. BJP का घिनौना चेहरा आज फिर देश ने देखा.''

आप नेता संजय सिंह ने भी ये वीडियो शेयर किया है.

दरअसल, आज (शुक्रवार, 26 अप्रैल) नगर निगम की बैठक थी. बैठक के दौरान मेयर चुनाव ना हो पाने की वजह से AAP और बीजेपी के पार्षद एक दूसरे के खिलाफ विरोध करते रहे. थोड़ी देर बाद मेयर सदन में पंहुचीं और उसके बाद भी जब हंगामा चलता रहा तो मेयर ने  सदन की कार्यवाही को अगली तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया.  

इसके बाद जब मेयर सदन से चली गईं तो उनके जाने के बाद कई पार्षद भी सदन से बाहर निकल गए. लेकिन इस दौरान BJP के कुछ पार्षद गाना चलाकर नाचते हुए नज़र आए. गाने के बोल थे ‘फिर से मोदी सरकार देखना चाहूं सू.’

अब आम आदमी पार्टी इसको मुद्दा बना रही रही है. आम आदमी पार्टी इस वीडियो को ट्वीट कर कह रही है कि दलित समाज का एक व्यक्ति जब मेयर नहीं बन पाया तो उस पर BJP के पार्षद ख़ुशी मना रहे हैं.

टला चुनाव

इससे पहले 25 अप्रैल को  दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के सक्सेना ने एमसीडी के महापौर चुनाव के संचालन के लिए एक पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने से इनकार कर दिया था. इसके बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर और उपमहापौर पद के लिए 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव स्थगित कर दिए गए. आप जानबूझकर इसे टालने का आरोप लगा रही है. इस बार मेयर पद के लिए सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है.

दिल्ली के साकेत कोर्ट से भगौड़ा घोषित दंपत्ति को पुलिस ने दबोचा, ऐसे आरोपियों तक पहुंची जांच टीम

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget