एक्सप्लोरर

MCD Mayor Election Results 2023: दिल्ली एमसीडी को चौथी बैठक में मिला मेयर, शैली ओबरॉय को मिली बड़ी जीत, मिले 150 वोट

MCD Mayor Election 2023: दिल्ली नगर निगम में चुनाव के दो महीने बाद नया मेयर मिल गया है. आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबरॉय ने बड़ी जीत दर्ज की है.

MCD Mayor Election 2023: दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी को उसका नया मेयर मिल गया है.आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की प्रत्याशी शैली ओबरॉय (Shaili Oberoi) ने मेयर पद का चुनाव जीता है. शैली ओबरॉय को 150 वोट मिले हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को मात दी है. मेयर चुनाव में बीजेपी को तीन वोट ज़्यादा मिले हैं. बीजेपी के पार्षद, सांसदों और एक मनोनीत विधायक को मिलाकर कुल संख्या 113 थी, जबकि उन्हें 116 वोट मिले हैं. कांग्रेस ने वोटिंग का बहिष्कार किया था लेकिन कांग्रेस की 9 में से एक पार्षद शीतल ने वोटिंग में हिस्सा लिया.

शैली ओबेरॉय दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से पार्षद हैं. 39 साल की शैली ओबेरॉय पेशे से प्रोफेसर हैं. शैली ओबेरॉय ने पीएचडी तक की पढ़ाई की हैं. वहीं पहली बार पार्षद चुनी गई हैं. शैली ओबेरॉय मात्र 269 वोटों से चुनाव जीती थीं. उन्होंने पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से बीजेपी की दीपाली कपूर को हराया था.

डिप्टी सीएम ने साधा निशाना
बता दें बुधवार दोपहर करीब 2 बजे मतगणना शुरू हुई. करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुई वोटिंग 2 घंटे से ज़्यादा वक्त तक चली. मेयर चुनाव में दिल्ली के कुल 10 मनोनीत सांसदों, 14 मनोनित विधायकों और 250 में से 241 निर्वाचित पार्षदों ने वोट किया. आम आदमी पार्टी के नेता सदन मुकेश गोयल के आग्रह पर अब मेयर चुनाव में समय बचाने के लिए दो बूथ में वोटिंग शुरु की ग‌ई थी.

MCD Mayor Election 2023: दिल्ली मेयर चुनाव के बाद सदन चलाना नहीं होगा आसान, जानिए क्या है अगले मेयर के सामने चुनौतियां

इस जीत के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किय. उन्होंने लिखा- गुंडे हार गये, जनता जीत गयी.  दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार. AAP की पहली मेयर शैली ओबरॉय को भी बहुत बहुत बधाई.

वहीं सौरभ भारद्वाज ने लिखा- 'गुंडे हार गये।  जनता जीत गयी ।'

250 सीटों पर दिसंबर 2022 में हुए थे मतदान
दीगर है कि बीते साल 4 दिसबंर 2022 को दिल्ली एमसीडी की 250 सीटों पर मतदान हुए और सात दिसंबर को नतीजे आए जिसमें आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला. 250 सीटों में से 134 पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी वहीं भारतीय जनता पार्टी 104 सीटों पर सिमट गई. मेयर चुनाव के लिए इससे पहले 6 जनवरी , 24 जनवरी और 6 फरवरी को बैठकें हुई थीं. फिर आम आदमी पार्टी की नेता और विधायक आतिशी ने कहा था कि पार्टी इस मामले को सुप्रीम कोर्ट लेकर जाएगी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने एमसीडी की बैठक कराने के निर्देश दिए. 

इसके साथ ही डिप्टी मेयर पद के लिए AAP से आले मोहम्मद इकबाल और BJP से कमल बागड़ी उम्मीदवार थे. वहीं  स्टैंडिंग कमेटी सदस्य पद के लिए AAP से आमिल मलिक, सारिका चौधरी,मोहिनी जीनवाल और रमिंदर कौर और BJP से कमलजीत सहरावत, गजेंद्र दराल और पंकज लूथरा उम्मीदवार थे.

यह भी पढ़ेंः MCD Mayor Shelly Oberoi: मेयर चुनाव में AAP की जीत पर मनीष सिसोदिया बोले, 'दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर आभार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने शांति समझौते को लेकर कर किया बड़ा दावा! अमेरिका की बताई असली मंशा
जेलेंस्की ने शांति समझौते को लेकर कर किया बड़ा दावा! अमेरिका की बताई असली मंशा
उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM योगी का दिखा अलग अंदाज, बच्चे से बोले- 'हम भी तेरे दादा...'
उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM योगी का दिखा अलग अंदाज, बच्चे से बोले- 'हम भी तेरे दादा...'
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने शांति समझौते को लेकर कर किया बड़ा दावा! अमेरिका की बताई असली मंशा
जेलेंस्की ने शांति समझौते को लेकर कर किया बड़ा दावा! अमेरिका की बताई असली मंशा
उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM योगी का दिखा अलग अंदाज, बच्चे से बोले- 'हम भी तेरे दादा...'
उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM योगी का दिखा अलग अंदाज, बच्चे से बोले- 'हम भी तेरे दादा...'
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
ग्राहक ने दी TIP और स्टाफ करने लगा डांस, बेंगलुरु के कैफे का मजेदार वीडियो बना इंटरनेट सेंसेशन
ग्राहक ने दी TIP और स्टाफ करने लगा डांस, बेंगलुरु के कैफे का मजेदार वीडियो बना इंटरनेट सेंसेशन
इग्नू ने शुरू किया फैशन डिजाइनिंग का नया कोर्स, 12वीं पास छात्र घर बैठे कर सकते हैं पढ़ाई
इग्नू ने शुरू किया फैशन डिजाइनिंग का नया कोर्स, 12वीं पास छात्र घर बैठे कर सकते हैं पढ़ाई
Embed widget