एक्सप्लोरर

MCD Mayor Election 2023: दिल्ली मेयर चुनाव के बाद सदन चलाना नहीं होगा आसान, जानिए क्या है अगले मेयर के सामने चुनौतियां

MCD News: आज मेयर का चुनाव होने के बाद भी एमसीडी सदन की कार्यवाही को बिना किसी बाधा के चलाना आप के लिए आसान नहीं होगा.

Delhi Mayor Election:  आज दिल्ली में मेयर डिप्टी मेयर स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव होना लगभग तय है. सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद आज अगर बीजेपी आप में कोई बड़ा विवाद नहीं होता है तो लंबे इंतजार के बाद दिल्ली को अपना मेयर मिल जाएगा. ऐसा होते ही दिल्ली नगर निगम का कामकाज आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगा, लेकिन चुनाव के बाद सदन की कार्यवाही को बिना किसी बाधा के चलाना आसान नहीं होगा. आरोप.प्रत्यारोप के साथ.साथ परिसीमन के बाद दिल्ली एमसीडी के नए बदलाव भी मेयर डिप्टी मेयर व स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के लिए चुनौती होगी. आइए, जानते हैं कि दिल्ली में चुने जाने वाले मेयर के सामने सदन की कार्यवाही चलाने को लेकर कौन.कौन सी चुनौतियां होंगी!

दिल्ली नगर निगम का ताजा परिसीमन से पहले दिल्ली में अलग-अलग क्षेत्रों के लिए तीन मेयर जिम्मेदारी संभालते थे, लेकिन इस बार परिसीमन के बाद पूरे दिल्ली को 250 सभासदों के साथ 1 मेयर द्वारा संभाला जाएगा. निश्चित ही पूरे दिल्ली की जिम्मेदारी एक मेयर के कंधों पर होगी जो पहले से ज्यादा कठिन होगा.

MCD mayoral polls today : आप-एलजी विवाद बन सकता है मुसीबत

शहर महानगर के बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी नगर निगम पर होती है और दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश है. यहां के संवैधानिक प्रमुख उपराज्यपाल  होते हैं.ं दिल्ली के बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए एलजी और मेयर में आपसी तालमेल बहुत जरूरी है. अब तक की संभावनाओं के अनुसार आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय का मेयर बनना लगभग तय है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार आम आदमी पार्टी और एलजी कई मामलों को लेकर आमने.सामने हैं. दोनो. के बीच टकराव की स्थिति इस समय चरम पर है. ऐसी स्थिति में दिल्ली नगर निगम के आवश्यक मामलों पर एलजी की सहमति के बाद मेयर द्वारा निर्णय लेना आसान नहीं होगा.

15 साल से एमसीडी पर था बीजेपी का कब्जा

दिल्ली एमसीडी पर पिछले तीन बार से भारतीय जनता पार्टी का  कब्जा  रहा है. उससे पहले कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली एमसीडी की कमान संभाली है. यह जरूर है कि दिल्ली और अन्य राज्यों की सत्ता आम आदमी पार्टी सालों से संभाल रही है, लेकिन दिल्ली एमसीडी के नए संरचना से आम आदमी पार्टी पूरी तरह परिचित नहीं है, इसलिए दिल्ली एमसीडी के नए स्वरूप में मेयर द्वारा भूमिका निभाना आसान नहीं होगा .

Delhi MCD Mayor Elections 2023 : आप-बीजेपी विवाद चरम पर

दिल्ली नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दूसरे नंबर पर रही वहीं इन दिनों शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जब बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने सामने नही होगी. दिल्ली के इस निचले सदन को चलाने के लिए विशेष तौर पर दोनों पार्टियों में आपसी तालमेल बहुत जरूरी है जिसकी मदद से कई प्रस्ताव पारित होंगे और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए आसानी से निर्णय लिए जा सकेंगे, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह इतना आसान नहीं लगता .

MCD Mayor Elections : एमसीडी बजट का मुद्दा रहा सुर्खियों में

दिल्ली देश की राजधानी है, जहां की सड़कों पार्क ड्रेनेज सिस्टम पानी चिकित्सा की सुविधाओं को बेहतर करने के लिए पर्याप्त बजट की आवश्यकता होती है. दिल्ली एमसीडी के इस कार्यकाल शुरू होने के पहले ही एमसीडी बजट को लेकर सियासत शुरू हो गई थी. इस स्थिति में बिना आरोप.प्रत्यारोप व विवाद के आवंटित बजट का मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए खर्च करना आसान नहीं होगा.

यह भी पढ़ेंः  Delhi Mayor Election LIVE: मेयर का आज होगा चुनाव, अहम सवालः शैली ओबेराॅय और रेखा गुप्ता में से किसके सिर सजेगा ताज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किला एक महीने के लिए बंद! नहीं मिलेगी एंट्री, प्लान बनाने से पहले जान लें क्या है नया नियम
लाल किला एक महीने के लिए बंद! नहीं मिलेगी एंट्री, प्लान बनाने से पहले जान लें क्या है नया नियम
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
अल-फलाह ट्रस्ट केस: जवाद अहमद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत पर सुनवाई, झटका या राहत, क्या हुआ फैसला?
अल-फलाह ट्रस्ट केस: जवाद अहमद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत पर सुनवाई, झटका या राहत, क्या हुआ फैसला?
Delhi Weather: दिल्ली में हल्की फुहार से बदला मौसम का मिजाज, मानसून पर ब्रेक, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
दिल्ली में हल्की फुहार से बदला मौसम का मिजाज, मानसून पर ब्रेक, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

वीडियोज

Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
Embed widget