एक्सप्लोरर

Delhi: डीबीसी कर्मचारियों को मेयर का बड़ा तोहफा, अब एक दिन की भी नहीं कटेगी सैलरी

MCD News: डीबीसी कर्मचारियों का कॉन्ट्रेक्ट एक अप्रैल से शुरू ना होकर कुछ दिन बाद से होता था. इस वजह से उनको अप्रैल का वेतन पूरा नहीं मिल पाता था. लेकिन इस बार ये परेशानी नहीं होगी.

Delhi News: आम आदमी पार्टी ने इस बार जहां एमसीडी में बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया तो वहीं अब नए बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) को बड़ा तोहफा देते हुए पहली बार डीबीसी कर्मचारियों के कॉन्ट्रेक्ट को बिना ब्रेक के रिन्यू कर दिया है. इससे अब उनका एक दिन का भी वेतन नहीं कटेगा. मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के आदेशानुसार कर्मचारियों की परेशानियों को दूर करने के लिए काम करते रहेंगे.

अप्रैल से शुरू हुआ कॉन्ट्रैक्ट

मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल और नेता सदन मुकेश गोयल के साथ आज सिविक सेंटर में महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम में 3 हजार से अधिक डीबीसी कर्मचारी हैं. अभी तक जब भी डीबीसी कर्मचारियों का कॉन्ट्रेक्ट हर साल रिन्यू होता था तो वो कुछ अंतराल के साथ होता था. इसका मतलब डीबीसी कर्मचारियों का कॉन्ट्रेक्ट एक अप्रैल से शुरू ना होकर कुछ दिन बाद से होता था. इस वजह से उनको अप्रैल का वेतन पूरा नहीं मिल पाता था.

एक दिन की भी नहीं कटेगी सैलरी

उन्होंने कहा कि इस बार डीबीसी कर्मचारियों को हमने बड़ा तोहफा दिया है. उनका कॉन्ट्रैक्ट एक अप्रैल से शुरू किया है. इस वजह से उनकी एक दिन की भी सैलरी नहीं कटेगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश के अनुसार दिल्ली नगर निगम के जितने भी कर्मचारी हैं, उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए काम करते रहेंगे. मैं भरोसा देती हूं कि कर्मचारियों के मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करेंगे. सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा दी गई 10 गारंटियों में एक गारंटी कर्मचारियों से जुड़ी हुई है. कर्मचारियों की जो भी समस्याएं हमारे सामने आएंगी, उन्हें तत्काल हम दूर करते रहेंगे.

बिना ब्रेक के कॉन्ट्रेक्ट हुआ रिन्यू

नेता सदन मुकेश गोयल ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में डीबीसी वर्कर जब से काम कर रहे हैं, तभी से उनको ब्रेक देकर कॉन्ट्रेक्ट रिन्यू किया जाता था. ऐसा पहली बार हो रहा है कि बिना ब्रेक के कॉन्ट्रेक्ट रिन्यू किया जा रहा है. मैं दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को आश्वस्त करता हूं कि प्रत्येक विभाग के कर्मचारी का ध्यान रखा जाएगा. उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- नोएडा मेट्रो के इन 5 स्टेशनों पर 1 मई से मिलेगी पार्किंग सुविधा, जानें- कितनी लगेगी फीस

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget