एक्सप्लोरर

दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग?

MCD Mayor Election: दिल्ली की नगर निगम की सत्ता पर आम आदमी पार्टी काबिज है. मेयर चुनाव को लेकर जो कानूनी अड़चन थीं वो अब दूर हो गई हैं.

दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के लिए 14 नवंबर चुनाव होंगे. ये चुनाव दिल्ली नगर निगम की साधारण बैठक में होगा. बैठक 14 नवंबर को दोपहर 2 बजे अरुणा आसफ अली ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी. इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

मेयर का पद एससी के लिए रिजर्व

एमसीडी के मेयर पद के लिए चुनाव पिछले छह महीने से लंबित चल रहा था. पिछले हफ्ते ही मेयर शैली ओबेरॉय ने चुनाव कराने की बात कही थी. मेयर चुनाव के मुद्दे को लेकर सदन में हंगामा भी हुआ था. तीसरा कार्यकाल एससी के लिए रिर्जव है. यानी मेयर पद पर एससी समुदाय के पार्षद को ही चुना जाएगा. 

साल 2022 फरवरी में आम आदमी पार्टी एमसीडी सत्ता में  शैली ओबेरॉय को मेयर और आले मुहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर बनाया गया. साल 2023 में भी इन्हीं दोनों लोगों को मेयर और डिप्टी मेयर चुना गया था. लेकिन साल 2024 में एमसीडी एक्ट के मुताबिक चुनाव के तीसरे साल मेयर और डिप्टी मेयर पर अनुसूचित जाति से रहेगा.

अप्रैल में AAP-BJP ने घोषित कर दिया था उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों ने अप्रैल में ही अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे. अप्रैल में आप ने मेयर उम्मीदवार महेश खिची देव नगर में वार्ड नंबर 84 से पार्षद हैं. जबकि डिप्टी मेयर उम्मीदवार रविंदर भारद्वाज हैं जो अमन विहार में वार्ड नंबर 41 से पार्षद हैं. दूसरी तरफ बीजेपी ने अपना मेयर उम्मीदवार किशन लाल और डिप्टी मेयर पद के लिए नीता बिष्ट को घोषित किया था. 

दरअसल, इससे पहले भी मेयर का चुनाव कराने की कवायद हुई थी लेकिन कुछ अचड़नें आ गई थीं. मसलन, तब के दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में थे. एलजी ने चुनाव रद्द करने का कारण बताया था कि वह मुख्यमंत्री की सलाह पर काम करते हैं. लेकिन अब दिल्ली में आतिशी सीएम हैं. 

विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल!

दिल्ली मेयर का चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले होने जा रहा है. ऐसे में ये आम आदमी पार्टी और विपक्षी दल बीजेपी दोनों के लिए 'सेमीफाइनल' की तरह होगा. इससे पहले इसी साल सितंबर महीने में एमसीडी स्टैंडि कमेटी के अंतिम (18वें) सदस्य का चुनाव बीजेपी ने जीत था. बीजेपी प्रत्याशी सुंदर सिंह को जीत हासिल हुई थी. इस चुनाव में आप और कांग्रेस के सदस्यों ने हिस्सा नहीं लिया था.

अरविंद केजरीवाल का निशाना, 'गलती से BJP को वोट दिया तो दिल्ली को यूपी-बिहार...'

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: गाड़ी वाला घर से कचरा ही नहीं रुपये भी ले जाएगा? अब देनी होगी फीस, 7500 तक होंगे चार्ज!
दिल्ली: गाड़ी वाला घर से कचरा ही नहीं रुपये भी ले जाएगा? अब देनी होगी फीस, 7500 तक होंगे चार्ज!
दिल्ली के हर्ष विहार में मकान का स्लैब गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के हर्ष विहार में मकान का स्लैब गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्लीः AQI मॉनिटरिंग स्टेशनों पर पानी का छिड़काव का आरोप, सड़कों पर उतरी कांग्रेस
दिल्लीः AQI मॉनिटरिंग स्टेशनों पर पानी का छिड़काव का आरोप, सड़कों पर उतरी कांग्रेस
दिल्ली वालों को मिलेगी बड़ी राहत, ऑफलाइन मिलेंगे रजिस्ट्री के डॉक्यूमेंट्स
दिल्ली वालों को मिलेगी बड़ी राहत, ऑफलाइन मिलेंगे रजिस्ट्री के डॉक्यूमेंट्स

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget