एक्सप्लोरर

MCD License Fees: दिल्लीवालों को लगेगा महंगाई का झटका, आटा, दाल, मसाले, तेल, आइसक्रीम होगी महंगी

MCD License Fee: MCD ने दिल्ली में सभी चीजों की हेल्थ ट्रेड लाइसेंस फीस बढ़ा दी है. अब राजधानी में बाल कटवाना, तेल या घी खरीदना, किसी थ्री स्टार या फाइव स्टार ठहरना महंगा हो जाएगा.

MCD License Fee 2022: बढ़ती महंगाई के बीच दिल्लीवासियों को झटका लगा है. दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दिल्ली में सभी चीजों की हेल्थ ट्रेड लाइसेंस फीस बढ़ा दी है. अब राजधानी में बाल कटवाना, तेल या घी खरीदना, किसी थ्री स्टार या फाइव स्टार होटल धर्मशाला में ठहरना भी महंगा हो जाएगा. इसके साथ ही पान शॉप की लाइसेंस फीस भी बढ़ा दी गई है. 

ट्रेड लाइसेंस फीस में असमानताएं थीं
बता दें कि पहले नॉर्थ, साउथ और ईस्ट एमसीडी अगल-अगल क्षेत्र में बंटा हुआ था. लेकिन अब तीनों नगर निगमों को मिलाकर एक कर दिया गया है, इसलिए तीनों नगर निगमों में हेल्थ ट्रेड लाइसेंस फीस में काफी असमानताएं थीं. साउथ एमसीडी एरिया के वेस्ट, सेंट्रल, साउथ और नजफगढ़ जोन में जहां रेस्टोरेंट की सालाना लाइसेंस फीस 20-25 हजार रुपए थी. वहीं नॉर्थ और ईस्ट एमसीडी एरिया में लाइसेंस फीस 500 या हजार रुपए ही थी. इसके अलावा और भी कई ऐसे हेल्थ ट्रेड हैं, जिनकी लाइसेंस फीस में भारी असमानता थी. 

Delhi Crime News: दो पत्नियों ने मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, शार्प शूटर के जरिए करवाया मर्डर, जानें पूरा मामला

फीस रिवीजन का प्रस्ताव पेश किया था
तीनों एमसीडी के एक होने के बाद नॉर्थ और ईस्ट एमसीडी क्षेत्र में भी साउथ एमसीडी क्षेत्र की हेंल्थ ट्रेड लाइसेंस फीस को लागू किया गया है. लाइसेंस फीस एक समान करने के लिए पब्लिक हेल्थ विभाग अफसरों ने 30 जून को लाइसेंस फीस रिवीजन का प्रस्ताव स्पेशल अफसर के सामने पेश किया था, जिसे उन्होंने मंजूरी दे दी.

आटा, दाल की फीस में बढ़ोतरी 
हालांकि कुछ व्यवसायों की लाइसेंस फीस में बढ़ोतरी भी की गई है, जो लोगों की जेब पर भारी पड़ेगा. इसमें पान शॉप, आटा, दाल और मसाले तैयार करने वाली फैक्ट्री, खाने वाले तेल और घी बनाने वाली फैक्ट्री, आइसक्रीम पार्लर सहित कई व्यवसाय शआमिल हैं. पॉन शॉप का लाइसेंस फीस साउथ एमसीडी क्षेत्र में 3500 रुपए सालाना था, जिसे बढ़ा कर 6 हजार रुपए कर दिया गया है. पॉन शॉप के लाइसेंस फीस में 71 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. टी-स्टॉल की लाइसेंस फीस में 5 गुना बढ़ोतरी की गई है. पहले टी-स्टॉल की लाइसेंस फीस एक हजार रुपए थी, अब सालाना 5 हजार रुपए लाइसेंस फीस देनी होगी. बढ़ी हुई दरें 7 जुलाई से लागू होंगी.

New Delhi: गाड़ी की प्रदूषण जांच नहीं कराई है तो हो जाएं सावधान, किसी भी वक्त घर आ सकता है 10 हजार का चालान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget