एक्सप्लोरर

MCD Mayor Election 2023 Today: एमसीडी को आज मिलेगा नया मेयर, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

Delhi MCD Mayor Election: AAP प्रत्याशी शैली ओबेराॅय मेयर का चुनाव बार-बार स्थागित होने के बाद SC का दरवाजा खटखटाया था. SC ने साफ कर दिया कि मेयर चुनाव में एल्डरमैन काउंसलर्स मतदान नहीं करेंगे. 

MCD Mayor Election 2023: देश की राजधानी दिल्ली नगर निगम (NCD Mayor Election 2023) का चुनाव परिणाम आने के ढ़ाई महीने के बाद आज मेयर (Mayor Election) का चुनाव होने की पूरी उम्मीद है. पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने मेयर का चुनाव कराने के मकसद से सदन की बैठक सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद चैथी बार आहूत की है. चूंकि, एल्डरमैन काउंसलर्स की भूमिका को लेकर आज स्थिति स्पष्ट है, इसलिए माना जा रहा है कि दिल्ली (Delhi) को नया मेयर मिल जाएगा. इस बीच यह जानना भी अहम है कि आखिर अभी तक मेयर का चुनाव क्यों नहीं हो पाए?

दरअसल, दिल्ली नगर निगम के लिए चुनाव नवंबर-दिसंबर 2022 में हुआ था. एमसीडी चुनाव परिणाम भी सात दिसंबर को आ गए थे. उसके बाद नवनिर्वाचित पार्षदों, नामित विधायकों, दिल्ली के लोकसभा और राज्यसभा के 10 सांसदों को वोटिंग के जरिए नए मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव करना था. इसको लेकर आज से पहले तीन और बैठकें हुई थीं. इन बैठकों का आयोजन 6 जनवरी, 24 जनवरी और 6 फरवरी को हुआ था. तीनों मेयर चुनाव कराने के मकसद से आहूत एमसीडी सदन की बैठक आप-बीजेपी पार्षदों व नेताओं के हंगामों की वजह से बेनतीजा साबित हुईं. तीनों बार पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने बैठक को स्थगित कर दिया. 

शैली ने खटखटाया था SC का दरवाजा

आम आदमी पार्टी मेयर पद की प्रत्याशी शैली ओबेराॅय मेयर का चुनाव बार-बार स्थागित होने के बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि मेयर चुनाव में एल्डरमैन काउंसलर्स मतदान नहीं करेंगे. यही वजह है कि एमसीडी सदन की आज बुलाई गई बैठक में मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों का चुनाव होने की पूरी उम्मीद है. 

अभी तक क्यों नहीं हो पाए चुनाव

दिल्ली एमसीडी के मेयर चुनाव में मनोनीत पार्षदों की वोटिंग का मसला चुनाव में हो रही देरी का मुख्य कारण थी. बीजेपी का कहना था कि मनोनीत सदस्यों को एमसीडी मेयर चुनाव में वोट देने का अधिकार है जबकि आप का कहना था कि मनोनीत सदस्यों का वोट करना संविधान के खिलाफ है. आप-बीजेपी के बीच जारी संघर्ष का मामला कोर्ट में पहुंचा और इस मामले पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि मनोनीत सदस्यों को मेयर चुनाव में वोट करने का अधिकार नहीं होगा. कोर्ट के इस फैसले को आम आदमी पार्टी की जीत की तरह देखा जा रहा है, क्योंकि इस फैसले के बाद लगभग तय माना जा रहा है कि एमसीडी में आप का ही मेयर बनेगा. इससे पहले एमसीडी की मेयर चुनाव को लेकर आहूत तीन बैठकों में मनोनीत पार्षदों की वोटिंग को लेकर बीजेपी-आप में सियासी विवाद देखने को मिला था. बीजेपी आप दोनों ने एक-दूसरे पर मेयर चुनाव ना कराने देने का आरोप लगाया था. दरअसल 6 जनवरी को हुई पहली बैठक में पीठासीन अधिकारी ने मनोनीत पार्षदों को पहले शपथ दिलाना शुरू किया जिसके बाद आप पार्षदों ने इस पर आपत्ति जताई और हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया. 24 जनवरी और 6 फरवरी को हुई सदन की बैठक में भी कोई नतीजा नहीं निकला. अब 22 फरवरी को मेयर चुनाव संपन्न हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढेंः  Delhi Mayor Election LIVE: मेयर का आज होगा चुनाव, अहम सवालः शैली ओबेराॅय और रेखा गुप्ता में से किसके सिर सजेगा ताज!

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget