एक्सप्लोरर

क्या इस बार मिलेगी जलभराव से निजात? मानसून की तैयारी को लेकर एमसीडी आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

Delhi Monsoon Update: दिल्ली में मानसून की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. एमसीडी आयुक्त ने मानसून की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की. इसमें वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

Delhi Weather: मानसून आने से पहले तैयारियां शुरू कर दी जाती है और खास तौर से राजधानी दिल्ली में हर साल मानसून में दिल्ली का जो हाल होता है वह किसी से छुपा नहीं है. मानसून को लेकर अधिकारियों की बैठकों की शुरुआत हो चुकी है. उसी कड़ी में एमसीडी आयुक्त अश्वनी कुमार ने गुरुवार को सिविक सेंटर में मानसून की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में सभी अतिरिक्त आयुक्त, सभी जोन के उप आयुक्त, इंजीनियर-इन-चीफ, जोन के सहायक आयुक्त, रखरखाव, भवन, परियोजना और ईएमएस विभागों के इंजीनियर, सफाई अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. 

एमसीडी से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मानसून सीजन के लिए एमसीडी की तैयारियों की समीक्षा करना था, जिसमें जलभराव, सफाई और जन सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया. सभी जोनल उप आयुक्तों, इंजीनियर-इन-चीफ और अतिरिक्त आयुक्तों ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अपने-अपने कार्य योजनाएं साझा कीं. उन्होंने इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधारने, संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने और स्टाफ की पर्याप्त तैनाती से जुड़े सुझाव भी दिए.

मीटिंग के दौरान इंटरएक्टिव सेशन हुआ जिसमें सभी मौजूद अधिकारी इंजीनियर ने आयुक्त के सामने मानसून को लेकर अपनी बात साफ तौर से सामने रखी. जिसमें सफाई अधीक्षक, सहायक आयुक्त, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर,सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, चीफ इंजीनियर और अन्य अधिकारियों ने मैदान में आ रही समस्याओं, नालों की सफाई, जलभराव के पुराने मुद्दों और विभागों के बीच समन्वय से जुड़ी चुनौतियों पर अपनी बात रखी.

इसमें डीईएमएस और इंजीनियरिंग विभाग के एसआई, एएसआई और अन्य कर्मचारियों ने भी भाग लिया. उन्होंने जमीन से जुड़े व्यावहारिक सुझाव आमंत्रित किए और कहा कि जिन परियोजनाओं से सीधे जनता को लाभ मिलेगा, उनमें जरूरी फंड भी उपलब्ध कराया जाएगा.

बैठक में इन बातों पर फोकस

बैठक में विशेषकर नालों की समय पर सफाई ताकि जलभराव रोका जा सके, जलभराव वाले स्थानों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, जलभराव क्षेत्रों के दोनों ओर की ड्रेनेज व्यवस्था का नक्शा तैयार करना संवेदनशील स्थानों पर मजदूरों और सुपरवाइजरी स्टाफ की तैनाती, पंपिंग स्टेशनों के सम-वेल की 24 घंटे सफाई, पोर्टेबल पंपों की सर्विसिंग और सही जगह पर तैनाती, पंपों का समय पर संचालन और आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था, कॉलोनी ड्रेनों की इंजीनियरिंग और सफाई विभाग द्वारा संयुक्त सफाई, विभागीय समन्वय से जुड़े मुद्दों को ज़ोनल स्तर पर सुलझाना या मुख्यालय भेजना शामिल है.

मानसून के दौरान खतरनाक ढांचों से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, मशीनों और कर्मचारियों से गहराई से सफाई, कचरा जमा होने वाले बिंदुओं की समय पर सफाई और स्थायी समाधान, धार्मिक स्थलों और सेकेंडरी कलेक्शन पॉइंट्स के आसपास सफाई, पार्कों की देखरेख और क्षेत्र की सामान्य स्वच्छता बनाए रखना. इसके साथ ही मानसून को लेकर जो भी तैयारी की जानी है उसको समय पर पूरा किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं. 

इसे भी पढ़ें: Delhi Metro: फेज-4 में डीएमआरसी का कार्य तेजी से जारी, मजलिस पार्क से जगतपुर गांव के बीच ट्रायल रन शुरू

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा मामला: आरोपी शाहरुख पठान को बड़ा झटका, कड़कड़डूमा कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
दिल्ली दंगा मामला: आरोपी शाहरुख पठान को बड़ा झटका, कड़कड़डूमा कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
'नेहरू जी की गलती से एलपीजी सिलेंडर की कमी आई', केंद्र सरकार पर उदित राज का तंज
'नेहरू जी की गलती से एलपीजी सिलेंडर की कमी आई', केंद्र सरकार पर उदित राज का तंज
दिल्ली: LPG किल्लत के बीच कुछ दिन के लिए भूल जाएं भटूरों का स्वाद! CP की फेमस दुकान पर लिखा- 'अब केवल...'
LPG किल्लत से परेशान दिल्ली, CP में छोले-भटूरे की फेमस दुकान पर लिखा- 'अब केवल चावल मिलेंगे'

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget