एक्सप्लोरर

MCD के 12 वार्डों में उपचुनाव का इंतजार लगभग खत्म, तारीखों का होने वाला है ऐलान, CM रेखा गुप्ता की सीट भी खाली

MCD Bypolls: दिल्ली में MCD के 12 वार्डों में उपचुनाव जल्द घोषित होंगे. चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी की है. इनमें कई सीटें विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्षदों के MLA या सांसद बनने से खाली हुई हैं.

MCD Bypolls Dates: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में उपचुनाव होने वाले हैं. राज्य चुनाव आयोग जल्द इसकी घोषणा कर सकता है. शुक्रवार (2 मई) को आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है. हाल ही में आयोग ने एक अधिसूचना जारी की है. इसमें 12 वार्डों के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. इससे संकेत मिल रहा है कि उपचुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

खाली हुई सीटों के कारण
सूत्रों ने बताया कि इन उपचुनावों की तारीखों की घोषणा वर्तमान कानून व्यवस्था और राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए की जाएगी. पीटीआई के अनुसार ये 12 वार्ड इस कारण खाली हो गए क्योंकि बीजेपी पार्षद कमलजीत सेहरावत 2024 के आम चुनावों में लोकसभा सांसद चुनी गईं, जबकि अन्य 11 पार्षद फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में विधायक बन गए.

विधानसभा चुनावों में जीतने वाले पार्षदों में 3 आम आदमी पार्टी (AAP) और 8 भारतीय जनता पार्टी (BJP) से थे. बीजेपी की रेखा गुप्ता, जो शालीमार बाग बी वार्ड से पार्षद थीं, विधायक बनने के बाद अब दिल्ली की मुख्यमंत्री बन चुकी हैं.

आयोग की अधिसूचना
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने 28 अप्रैल को जारी अधिसूचना में कहा, "दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 की धारा 7बी के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों के तहत, मैं, विजय देव, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का राज्य चुनाव आयुक्त, दिल्ली सरकार से परामर्श कर 12 वार्डों के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी नियुक्त करता हूं."

उपचुनाव वाले वार्ड
उपचुनाव जिन वार्डों में होने हैं, उनमें मुंडका, शालीमार बाग बी, चांदनी चौक, द्वारका बी, नारायणा, संगम विहार ए और दक्षिणपुरी सहित अन्य वार्ड शामिल हैं.

गौरतलब है कि दिसंबर 2022 में हुए नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 134 वार्डों में जीत हासिल कर नगर निगम में सत्ता प्राप्त की थी और बीजेपी के 15 साल के वर्चस्व को खत्म किया था. बीजेपी को 104 वार्डों में जीत मिली थी. हालांकि हाल ही में हुए महापौर चुनाव में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को पछाड़ते हुए महापौर और उपमहापौर दोनों पदों पर कब्जा जमाया. AAP ने इस चुनाव का बहिष्कार किया था, खासकर पिछले कुछ महीनों में कई पार्षदों के पाला बदलने के चलते उसे झटका लगा था.

अब इन 12 खाली वार्डों में उपचुनाव पर सभी की निगाहें हैं, जो ना सिर्फ स्थानीय राजनीति बल्कि दिल्ली के नगर निगम के शक्ति संतुलन को भी प्रभावित कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget