एक्सप्लोरर

दिल्ली के हरकेश नगर में गरजा MCD का बुलडोजर, 100 से ज्यादा दुकानें ध्वस्त, दुकानदार बोले- 'क्यों दिया...?'

Harkesh Nagar Bulldozer Action: हरकेश नगर के दुकानदार श्याम सुंदर ने एमसीडी की कार्रवाई पर निराशा जताते हुए कहा कि मैं 1986 से दुकान चला रहा हूं. मेरे पास लाइसेंस है, फिर भी दुकान को ध्वस्त कर दिया.

Delhi Harkesh Nagar Bulldozer News: दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार (27 मई) को तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र के हरकेश नगर इलाके में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की. एमसीडी के बुलडोजर ने सैकड़ों अनधिकृत दुकानों और सड़कों के किनारे स्थित झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया. अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय लोगों और एमसीडी अधिकारियों से सख्त नाराजगी जाहिर की. अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था.  

हरकेश नगर में 40 साल से दुकान चलाने वाले दीपक ने कहा, "एमसीडी व अन्य एजेंसियों ने हमें कोई समय नहीं दिया. हमने उनसे सिर्फ आधे घंटे का समय मांगा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. आते ही उन्होंने बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया. जब हमने अपना सामान ले जाने के लिए समय मांगा, तो उन्होंने वह भी नहीं दिया. उन्होंने हमारा फ्रिज भी तोड़ दिया."

उन्होंने कहा कि दुकानदारों के पास एमसीडी की ओर से जारी वेंडिंग सर्टिफिकेट होने के बावजूद दुकानों को अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने ध्वस्त कर दिया. 

बुलडोजर की कार्रवाई गलत- दुकानदार

एक अन्य दुकानदार मिंटू गुप्ता ने कहा, "क्या उन्हें कानून का रक्षक नहीं होना चाहिए? उन्हें हमें अपना सामान हटाने के लिए कुछ समय देना चाहिए था. इसके बजाय उन्होंने कानून को अपने हाथ में ले लिया. वे किस तरह के कानून के रक्षक हैं? उन्होंने हमें पांच मिनट भी नहीं दिए. कम से कम उन्हें नोटिस तो जारी करना चाहिए था." 

संजय गुप्ता ने कहा कि बुलडोजर कार्रवाई गलत है. उन्होंने जगह तो तोड़ दी, लेकिन कम से कम हमें अपनी दुकानें तो रखने दें. हम 2002 से यहां हैं. मेरी फलों की दुकान है. अब हमें फिर से यहां अपनी दुकानें लगानी पड़ेंगी.

साल 1986 से इलाके में दुकान चलाने वाले श्याम सुंदर ने अतिक्रमण विरोधी दस्ते की कार्रवाई पर निराशा जताते हुए कहा, "मैं 1986 से दुकान चला रहा हूं. मेरे पास लाइसेंस है, फिर भी इसे तोड़ दिया गया. कुल 150 से 160 दुकानें थीं. बुढ़ापे की वजह से अब मैं काम नहीं कर पाता हूं. उन्होंने हमारा सारा सामान ले लिया. हमने लोन भी लिया था. हमारे पास इस दुकान का लाइसेंस है. सरकार ने हमें इस दुकान को चलाने का लाइसेंस दिया था. इसके बावजूद दुकान को जमींदोज कर दिया."

एमसीडी वालों ने वेंडर लाइसेंस क्यों दिया?

अगर एमसीडी को इसे तोड़ना ही था, तो उन्हें हमें लाइसेंस नहीं देना चाहिए था. कुछ दुकानदारों ने एमसीडी को दोषी ठहराया, लेकिन अभी तक तोड़फोड़ अभियान के बारे में नगर निकाय की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget