एक्सप्लोरर

'अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं तो...', दिल्लीवालों को MCD ने किया सावधान

MDC News: एमसीडी ने दिल्लीवालों को ठगों और दलालों से भी सावधान रहने को कहा है. एमसीडी का कहना है कि कुछ लोग मास्टर प्लान-2021 के नियमों के बारे में गलत जानकारी देकर लोगों को गुमराह करते हैं.

Delhi News: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने दिल्लीवालों से अपील की है कि वे किसी भी तरह का शुल्क जमा करने से पहले एमसीडी की वेबसाइट या कार्यालय से पूरी जानकारी जरूर ले लें. एमसीडी ने चेतावनी दी है कि कुछ लोग उनके सॉफ्टवेयर सिस्टम का गलत इस्तेमाल कर हेल्थ ट्रेड लाइसेंस और कन्वर्जन, पार्किंग या रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर ठगी कर रहे हैं. ऐसे लोगों ने फर्जी तरीके से शुल्क जमा कर रसीदें और लाइसेंस डाउनलोड किए, जबकि मास्टर प्लान-2021 के नियमों के तहत वहां व्यावसायिक गतिविधि की अनुमति ही नहीं थी. एमसीडी अब ऐसी गैरकानूनी हरकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है.

हेल्थ ट्रेड लाइसेंस भी केवल उन्हीं जगहों पर जारी

एमसीडी ने बताया कि मास्टर प्लान-2021 के नियमों के मुताबिक, हर परिसर में व्यावसायिक गतिविधि की अनुमति नहीं होती. हेल्थ ट्रेड लाइसेंस भी केवल उन्हीं जगहों पर जारी किया जा सकता है, जहां मास्टर प्लान के तहत व्यापार करने की इजाजत हो. लेकिन कुछ लोग गलत तरीके से सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर शुल्क जमा कर रहे हैं और लाइसेंस ले रहे हैं. एमसीडी ने साफ कहा कि ऐसी गतिविधियां गैरकानूनी हैं. हाल ही में एमसीडी ने कई ऐसी जगहों पर कार्रवाई की, जहां गलत तरीके से जमा किए गए कन्वर्जन शुल्क जब्त किए गए और हेल्थ ट्रेड लाइसेंस रद्द कर दिए गए.

ऑनलाइन पैसा जमा करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें

दिल्लीवालों के लिए एमसीडी की सलाह बिल्कुल साफ है- अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं, तो पहले एमसीडी की वेबसाइट या नजदीकी कार्यालय से ये पक्का कर लें कि उस जगह पर व्यावसायिक गतिविधि की अनुमति है या नहीं. कन्वर्जन, पार्किंग, रजिस्ट्रेशन या हेल्थ ट्रेड लाइसेंस के लिए कोई भी पैसा जमा करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें. एमसीडी ने कहा कि लोग जल्दबाजी में गलत कदम न उठाएं, वरना उनका पैसा और समय दोनों बर्बाद हो सकता है.

गलत जानकारी देकर लोगों को किया जा रहा गुमराह 

एमसीडी ने दिल्लीवालों को ठगों और दलालों से भी सावधान रहने को कहा है. कुछ लोग मास्टर प्लान-2021 के नियमों के बारे में गलत जानकारी देकर लोगों को गुमराह करते हैं और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं. 

एमसीडी ने चेतावनी दी कि ऐसे लोगों के झांसे में न आएं. अगर कोई आपको आसानी से लाइसेंस या अनुमति दिलाने का वादा करता है, तो पहले एमसीडी से पुष्टि जरूर करें. एमसीडी का ये कदम दिल्ली में गैरकानूनी गतिविधियों पर लगाम कसने और आम लोगों को ठगी से बचाने की दिशा में बड़ा प्रयास है.

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण जवाबी कारवाई में भारतीय सेवा के पंजाब रेजीमेंट के सूबेदार मेजर पवन कुमार को गोली लग गई. गोली लगने के कारण पवन कुमार शहीद हो गए. शहीद का पार्थिव शरीर रविवार को कांगड़ा स्थित उनके पैतृक गांव शाहपुर पहुंचा जहां लोगों ने उनको श्रद्धांजलि देकर अंतिम विदाई दी. 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में ड्रग माफिया पर तगड़ा वार, 365 किलो गांजे के साथ पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget