एक्सप्लोरर

CBI summons Arvind Kejriwal: 'शायद BJP ने CBI को आदेश दे दिया है...', पूछताछ से पहले दिल्ली सीएम ने जारी किया वीडियो

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली के सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री जी अगर केजरीवाल भ्रष्ट है तो दुनिया का कोई आदमी ईमानदार नहीं है. केजरीवाल देश के लिए जीता है और देश के लिए मरेगा.

CBI summons Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई के सामने पेश होने से पहले ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है. सीएम ने आगे कहा कि, 'कल से इनके सारे नेता चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे हैं कि केजरवाल को गिरफ्तार करेंगे. शायद बीजेपी ने सीबीआई को आदेश भी दे दिया है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करना है. आदेश आया है तो उसका पालन भी होगा.' 

दरअसल, सीबीआई के सामने पेश होने से पहले 5 मिनट 27 सेकेंड के इस वीडियो में सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग बहुत ताकतवर हैं. किसी को भी जेल में डाल सकते हैं. किसी ने जुर्म किया हो या ना किया हो, कोई फर्क नहीं पड़ता. ये लोग बहुत पावरफुल लोग हैं.


इंडिया दुनिया का नंबर वन देश बन के रहेगा

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आप जो मर्जी कर लीजिए. अब आप रोक नहीं पाएंगे. अब भारत दुनिया का नंबर वन देश बन के रहेगा. इसके अलावा उन्होंने कहा है कि कुछ देर में घर से निकलूंगा. पूरी सच्चाई और ताकत से सीबीआई के सवालों का जवाब दूंगा.जब कुछ गलत किया ही नहीं तो छुपाना क्या. बीजेपी वालों को बहुत अहंकार हो गया है. सत्ता का अहंकार, पावर का नशा. ये लोग किसी भी धमकी दे देते हैं. जजों, मीडिया वालों को या फिन अन्य किसी को भी.

चिंता की बात नहीं, भगवान मेरे साथ हैं

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं अपनी भारत मां से बेइंतहा मोहब्बत करता हूं अपने देश के लिए जान दे सकता हूं. यह लोग धमकी दे रहे हैं कि केजरीवाल को जेल में भेजो लेकिन इससे क्या होगा? मैं, शुगर का मरीज हूं. 1 दिन में 50 मिनट से ज्यादा इंसुलिन लेता हूं. इतनी शुगर होने के बावजूद भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार 10 दिन का और 1 बार 15 दिन का अनशन किया किया था. उस समय सभी डॉक्टरों ने कहा था कि इतनी शुगर वाले मरीज अगर भूखा रहेगा तो किसी हालत में जिंदा नहीं बचेगा, लेकिन मैं 15 दिन भूखा रहने के बावजूद जिंदा रहा. यह किसी चमत्कार से कम नहीं. भगवान मेरे साथ हैं.

केजरीवाल देश के लिए जीता है, देश के लिए मरेगा

आप कह रहे हो केजरीवाल भ्रष्टाचारी है. मैं पहले इनकम टैक्स में नौकरी करता था, जितने चाहते इतने पैसे कमा लेता. मैं अपनी उस नौकरी को लात मारकर कई सालों तक दिल्ली की झुग्गियों बस्तियों में काम करता रहा. तब तो हम राजनीति में भी नहीं आए थे और मुख्यमंत्री बनना तो दूर की बात थी. प्रधानमंत्री जी अगर केजरीवाल भ्रष्ट हैं तो दुनिया का कोई आदमी ईमानदार नहीं है. केजरीवाल देश के लिए जीता है और देश के लिए मरेगा. आप मुझे सौ बार सीबीआई और ईडी के जरिए बुलाओगे तो मैं सौ बार जाऊंगा.   

यह भी पढ़ें:  Delhi Liquor Policy Case: आज CBI के सामने पेश होंगे सीएम अरविंद केजरीवाल, AAP करेगी प्रोटेस्ट

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के समर्थन में NSUI
जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के समर्थन में NSUI
सौरव दास और आशुतोष रांका की बेल पर ताजा अपडेट, CJP बोली- 'ये चिंताजनक...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की बेल पर ताजा अपडेट, CJP बोली- 'ये चिंताजनक...'
आनंद विहार में दिल्ली का सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन, इन इलाकों में भी बढ़ी सुविधा
आनंद विहार में दिल्ली का सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन, इन इलाकों में भी बढ़ी सुविधा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget