एक्सप्लोरर

Delhi Liquor Policy Case: आज CBI के सामने पेश होंगे सीएम अरविंद केजरीवाल, AAP करेगी प्रोटेस्ट

Arvind Kejriwal CBI Enquiry दिल्ली पुलिस ने सीबीआई हेडक्वार्टर की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी है. पहचान पत्र के आधार पर ही आगे जाने के लिए किसी को लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है.

Delhi News: दिल्ली आबकारी नीति मामले को लेकर दिल्ली में सियासी पारा चरम पर है. आप और बीजेपी नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है. इस बीच आज यानी रविवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्रीय जांच ब्यूरो के सामने पेश होंगे. सीबीआई ने उन्हें दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया था. समन के मुताबिक सीएम केजरीवाल सुबह 11 बजे सीबीआई दफ्तर पहुंचेंगे. सीएम से पूछताछ के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सीबीआई हेडक्वार्टर के आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 

दिल्ली पुलिस को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश है. दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ को ध्यान में रखते हुए पैरा मिलिट्री बलों सहित 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए सीबीआई मुख्यालय के बाहर तैनात किया गया है. सीबीआई हेडक्वार्टर और आसपास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है. दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सीबीआई हेडक्वार्टर की ओर जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया है. सीबीआई हेडक्वार्टर की ओर जाने के लिए पहचान पत्र के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है. 

राजघाट पर धरना देगी बीजेपी

इस मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल रविवाद सुबह 11 बजे सीबीआई के सामने पेश होंगे. वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सांसद और मंत्री के साथ वहां पहुंचेंगे. दूसरी तरफ बीजेपी की आज राजघाट पर धरना देने की योजना है. इस बीच सियासी गलियारों में चर्चा इस बात की भी है कि सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है. आप नेताओं का कहना है कि बीजेपी के इशारे पर सीबीआई ऐसा कर सकती है. इससे पहले दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाने केबाद 26 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था.अरविंद केजीवाल की पेशी के विरोध में आज आम आमदी पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी प्रदर्शन करेंगे. 

क्या है दिल्ली आबकारी घोटाला

बता दें कि दिल्ली सरकार ने साल 2021-22 में नई आबकारी नीति पेश की थी. नई आबकारी नीति के तहत होटलों के बार, क्‍लब्‍स और रेस्‍टोरेंट्स को रात तीन बजे तक खोलने की दिल्ली सरकार ने छूट दी थी. इतना ही नहीं, नई आबकारी नीति में छत समेत खुली जगह पर भी जगह शराब परोसने की इजाजत थी. नई आबकारी नीति से पहले तक खुले में शराब परोसने पर रोक थी. नई पॉलिसी में कंज्‍यूमर की चॉइस को तवज्जो दी गई थी. इसका मकसद स्‍मगलिंग और बूटलेगिंग रोकना था. नई आबकारी नीति में खास बात यह थी कि ई-टेंडरिंग के जरिए हर जोन ऑपरेटर के लिए नया L-7Z लाइसेंस अलॉट किया गया था.

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: दिल्ली में लू बढ़ाएगी मुसीबत, IMD ने अलर्ट जारी करते हुए दी ये चेतावनी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
Sonam Wangchuk News Live: अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल से आया ताजा हेल्थ अपडेट
Live: अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल से आया ताजा हेल्थ अपडेट
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget