एक्सप्लोरर

Delhi: BJP ने लगाया जासूसी का आरोप तो मनीष सिसोदिया बोले- 'अपन भी मोदी के बराबर हो गये हैं यार'

दिल्ली (Delhi) में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच अब जासूसी करवाने के आरोपों को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. इसे लेकर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने ट्वीट कर जवाब दिया है.

Manish Sisodia On BJP Allegations: दिल्ली (Delhi) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और बीजेपी (BJP) के बीच अब जासूसी करवाने के आरोपों को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. बीजेपी के जासूसी करवाने के आरोप पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जवाब दिया है. मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, "बीजेपी वाले मेरे खिलाफ नया आरोप लाए हैं कि मैं 2015 से इनकी जासूसी करवा रहा हूं. इतने बड़े-बड़े लोग, जिनका अस्तित्व ही सीबीआई (CBI), ईडी (ED) पैगासस से विपक्षी नेताओं के खिलाफ साजिश कराने पर टिका है,अगर इतने बड़े लोग भी मुझसे डर रहे हैं तो लगता है कि अपन भी मोदी के बराबर हो गये हैं यार.."

आपको बता दें कि इससे पहले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि दिल्ली की सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया फीडबैक यूनिट के बहाने राजनीतिक नेताओं की जासूसी करते हुए पकड़े गए. दिल्ली के टैक्सपेयर के पैसे से दिल्ली का विकास कार्य करने की बजाय अवैध रूप से जासूसी करवाई जा रही है. जांच एजेंसियों ने इसको पकड़ा है और अब डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है.

मनोज तिवारी ने और क्या-क्या कहा?

उन्होंने कहा था कि उपराज्यपाल ने इस केस को एमएचए को भी रेफर किया है. कितनी चिंता की बात है कि दिल्ली की सरकार जिसको दिल्ली के विकास कार्यों का फीडबैक लेना है. वो राजनीतिक नेताओं की अवैध रूप से जासूसी करा रही हैं, छिपकर उनका फोन सुन रहे हैं. मनोज तिवारी ने कहा कि सवाल उठता है कि भारत जिस प्रकार से अपनी गति से आगे बढ़ रहा है. उसमें कई बातें बहुत गोपनीय होती है. रक्षा की बातें, सुरक्षा की बातें वैज्ञानिक शोध की बातें क्या दिल्ली सरकार यह सारी बातें छुपकर सुनकर किसी को शेयर कर रही है?

बीजेपी सांसद ने कहा कि यह सीधे-सीधे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है और इसमें दिल्ली सरकार की आम आदमी पार्टी सरकार की लिप्तता बहुत खतरनाक संकेत देती है. हमारी मांग है कि इस केस में जांच एजेंसियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होना चाहिए. हम इस मुद्दे को सदन में भी उठाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता के बीच में आना भी उतना ही महत्वपूर्ण है और मेरा मानना है कि ऐसे लोगों पर कानूनन कड़ी कार्रवाई होनी ही चाहिए.

ट्वीट कर भी मनोज तिवारी ने साधा था आप पर निशाना

इसके अलावा मनोज तिवारी ने एक ट्वीट में कहा था, "छिपकर बातें सुन रही है आप, दिल्ली की फीडबैक यूनिट जासूसी कर रही है. दिल्ली के लिए काम नहीं दिल्ली के टैक्सपेयर्स के पैसे से अवैध तरीके से जासूसी करते हैं आप के नेता."

ये भी पढ़ें- MCD Mayor Election: तीन बार टला मेयर का चुनाव, अब BJP ने कहा- 'हम चाहते हैं जल्द से जल्द हो फैसला लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget