एक्सप्लोरर

दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी! मनीष सिसोदिया को कोर्ट से इस बात की मिली इजाजत

Manish Sisodia News: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी. कोर्ट ने विधायक फंड जारी करने की इजाजत दे दी है.

Patparganj MLA Funds: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और पटपड़गंज से विधायक मनीष सिसोदिया को अपनी विधानसभा में विभिन्न विकास कार्यों को कराने के लिए फंड जारी करने की कोर्ट से अनुमति मिल गई है. यह इजाजत स्पेशल जज काबेरी बावेजा की कोर्ट ने दी है. मनीष सिसोदिया ने कोर्ट से खिचड़ीपुर गांव, ईस्ट विनोद नगर, आवासीय कालोनी खिचड़ीपुर, रेलवे कॉलोनी व मंडावली में अलग-अलग विकास कार्य कराने के लिए विधायक फंड से 3 करोड़ रुपए जारी करने की अनुमति मांगी थी.

कोर्ट से फंड जारी करने की अनुमति मिलने के बाद खिचड़ीपुर में ओपन स्पेस, वेस्ट विनोद नगर में स्वाति पार्क का सौंदर्यीकरण, मयूर विहार फेस दो और फिरनी मोड़ पर प्रवेश द्वार समेत अन्य कार्य जल्द पूरे किए जाएंगे.

मनीष सिसोदिया ने कोर्ट में दी थी याचिका

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी. यह याचिका स्पेशल जज काबेरी बावेजा की कोर्ट में दाखिल की गई थी. इसी कोर्ट में आबकारी मामले से संबंधित सभी केस सुने जा रहे हैं. मनीष सिसोदिया ने कोर्ट से अपने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य कराने के लिए विधायक फंड से पैसा जारी करने की अनुमति मांगी थी.

पटपड़गंज में कहां क्या होने हैं काम?

मनीष सिसोदिया के विधायक फंड से मिल रहे इस तीन करोड़ रुपए से वेस्ट विनोद नगर में एक ट्रांसफर शिफ्टिंग का काम किया जाएगा. इसके अलावा, खिचड़ीपुर के 7 ब्लॉक में ओपन स्पेस का सौदर्यीकरण, मयूर विहार फेस दो में पार्क का विकास, मयूर विहार फेस दो के पॉकेट ए और फिरनी मोड़ खिचड़ीपुर में प्रवेश द्वार, मयूर विहार फेस एक के पॉकेट-4 में बाउंड्री वॉल और ग्रिल, वेस्ट विनोद नगर में स्वाति पार्क का सौदर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

पेड़ काटने के विवाद पर AAP का BJP पर हमला, 'कानून का उल्लंघन कर भ्रम फैलाने में...'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर मंतर पर शुरू हुआ हंगामा, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर छोड़े आंसू गैस के गोले
Live: जंतर मंतर पर शुरू हुआ हंगामा, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर छोड़े आंसू गैस के गोले
गिरफ्तार कर लो या जाने दो! सफदरजंग अस्पताल पर सोनम वांगचुक का गंभीर आरोप; सुरक्षाकर्मी से बहस
गिरफ्तार कर लो या जाने दो! सफदरजंग अस्पताल पर सोनम वांगचुक का गंभीर आरोप; सुरक्षाकर्मी से बहस
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
जंतर-मंतर पर हिंसा करने पहुंचे थे 2,500 से अधिक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग, FRS से हुई पहचान
जंतर-मंतर पर हिंसा करने पहुंचे थे 2,500 से अधिक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग, FRS से हुई पहचान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget