एक्सप्लोरर

Manish Sisodia: आज मिलेगी बेल या बरकरार रहेंगी मुश्किलें, शाम 4 बजे जमानत याचिका पर होगी सुनवाई 

Manish Sisodia News: सीबीआई ने एक सप्ताह पहले मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का यह कहते हुए विरोध किया था कि उन्हें जमानत मिली तो वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं.

Manish Sisodia Bail UPdate: दिल्ली शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर शुक्रवार शाम चार बजे सुनवाई होगी. एक सप्ताह पहले इस मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. विगत सप्ताह केद्रीय जांच ब्यूरो ने शराब घोटाले मामले का विवरण और गवाहों के बयान अदालत के सामने पेश किए थे. 

इस बीच अहम चर्चा यह है कि मनीष सिसोदिया को आज अदालत से बेल मिलेगी या नहीं. क्या उनकी मुश्किलें पहले की तरह बरकरार रहेगी या फिर उन्हें बेल के लिए अभी और इंतजार करना होगा. सीबीआई की दलील से पहले पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्रायल कोर्ट में अपनी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा था कि उन्हें हिरासत में रखने से सीबीआई का मकसद पूरा नहीं होगा. इस मामलें में सभी रिकवरी पहले ही की जा चुकी हैं. मैंने, सीबीआई की जांच में पूरा सहयोग किया. उन्होंने जब बुलाया, उनके पास हाजिर हुआ. साथ ही इस बात का हवाला भी दिया था कि पब्लिक लाइफ में एक्टिव होने की वजह से समाज में उनकी गहरी जड़ें हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए वह जमानत पाने के हकदार हैं. 

CBI ने इस आधार पर किया था जमानत का विरोध

वहीं, केंद्रीय जांच ब्यूरो के वकील डीपी सिंह ने पिछले सप्ताह मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का यह कहते हुए विरोध किया था कि यदि उन्हें जमानत दी जाती है तो वह हमारी जांच को प्रभावित कर सकते हैं. उनका प्रभाव और हस्तक्षेप बड़े पैमाने पर है. सीबीआई ने दावा किया था कि सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने फोन इसलिए तोड़ दिए थे क्योंकि वो अपग्रेड करना चाहते थे, जो वो बता रहे हैं वो सच नहीं है. हकीकत यह है कि उन्होंने चैट को खत्म करने के लिए ऐसा किया. ऐसे में उन्हें जमानत मिली तो वह सबूतों को नष्ट कर सकते हैं. 

33 दिन पहले सीबीआई ने सिसोदिया को किया था गिरफ्तार

दरअसल, दिल्ली शराब घोटाला मामले में 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. वहीं मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने 9 मार्च को उन्हें गिरफ्तार किया था. उसके बाद से लगातार प्रयासों के बावजूद मनीष सिसोदिया को जमानत नहीं मिली है. आज इस मसले पर शाम 4 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पूर्व डिप्टी सीएम की जमानत पर कोर्ट का फैसला आ सकता है. 

यह भी पढ़ेंः Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना के 295 नए केस, पॉजिटिविटी रेट 12% से ज्यादा, शुक्रवार को CM केजरीवाल करेंगे बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल की 'वकालत' पर सियासत, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- न्याय जरूर मिलेगा...
अरविंद केजरीवाल की 'वकालत' पर सियासत, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- न्याय जरूर मिलेगा...
दिल्ली: सुल्तानपुरी में मामूली विवाद के को लेकर चाकू से लड़के का कत्ल, पुलिस ने 3 नाबालिग दबोचे
दिल्ली: सुल्तानपुरी में मामूली विवाद के को लेकर चाकू से लड़के का कत्ल, पुलिस ने 3 नाबालिग दबोचे
अंबेडकर की 136वीं जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छता का संदेश, दिल्ली में सफाई के साथ मनाया गया दीपोत्सव
अंबेडकर की 136वीं जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छता का संदेश, दिल्ली में सफाई के साथ मनाया गया दीपोत्सव
पहले आंखें खोईं...फिर कान बंद, सीजोफ्रेनिया मरीज के लिए वरदान बने डॉक्टर्स, लौटाई सुनने की क्षमता
पहले आंखें खोईं...फिर कान बंद, सीजोफ्रेनिया मरीज के लिए वरदान बने डॉक्टर्स, लौटाई सुनने की क्षमता

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीतीश कुमार के हटते ही ये क्या! एक्शन में अनंत सिंह, अब सम्राट चौधरी से करेंगे बात, जानिए मामला
नीतीश कुमार के हटते ही ये क्या! एक्शन में आए अनंत सिंह, अब सम्राट चौधरी से करेंगे बात
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
7 साल से लापता, 10 हजार डॉलर का ईनाम… कौन है इंडियन स्टूडेंट मायूषि भगत, जिसकी FBI को है तलाश
7 साल से लापता, 10 हजार डॉलर का ईनाम… कौन है इंडियन स्टूडेंट मायूषि भगत, जिसकी FBI को है तलाश
छत्तीसगढ़: सक्ती जिले में पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 10 लोगों की मौत, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़: सक्ती जिले में पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 10 लोगों की मौत, मचा हड़कंप
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
SRH पर मंडराया संकट, IPL 2026 से बाहर हुआ टीम का खूंखार खिलाड़ी, जानें किसने किया रिप्लेस
SRH पर मंडराया संकट, IPL 2026 से बाहर हुआ टीम का खूंखार खिलाड़ी, जानें किसने किया रिप्लेस
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
Kitchen Safety Tips: चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
Embed widget