एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy: मनीष सिसोदिया बोले- 'CBI ने पूछताछ के लिए मुझे 26 फरवरी को बुलाया है'

Manish Sisodia On CBI: सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था. इसके बाद सिसोदिया ने दिल्ली सरकार की बजट की तैयारियों का हवाला देते हुए सीबीआई से एक हफ्ते का समय मांगा था.

Manish Sisodia Press Conference: दिल्ली (Delhi) के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि सीबीआई ने उन्हें आबकारी नीति (Delhi Excise Policy) मामले में 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है और और वह जांच एजेंसी के सामने पेश होंगे. इससे पहले सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने दिल्ली सरकार (Delhi Government) की बजट की तैयारियों का हवाला देते हुए सीबीआई से एक हफ्ते का समय मांगा था. अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने पूछताछ टालने के मनीष सिसोदिया के आवेदन को स्वीकार कर लिया था और कहा था कि वह जल्द ही नई तारीख देगी.

इस दौरान मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि इन सब के पीछे बीजेपी है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया तो वह दिल्ली के बजट को अंतिम रूप देने में व्यस्त थे. मनीष सिसोदिया ने कहा था, "मैं वित्त मंत्री भी हूं. मुझे दिल्ली का बजट तैयार करना है. इसे मंजूरी के लिए केंद्र के पास भेजा जाएगा. बीजेपी हमें विकास करने से रोकने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है. मैंने समय मांगा है." साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि सीबीआई दिल्ली में हो रहे विकास को रोकना चाहती है.

रविवार को अनिल चौधरी ने बोला था सिसोदिया पर हमला

इस मामले को लेकर रविवार को ही दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने उपमुख्यमंत्री सीएम मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था, "यह चौंकाने वाली बात है कि मनीष सिसोदिया ने सीबीआई की पूछताछ से बचने के लिए बजट में व्यस्तता का बहाना बनाकर सबूतों से छेड़छाड़ के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है, जबकि उनको शराब घोटाले पर सीबीआई की एफआईआर में नंबर वन आरोपी के रूप में नामित किया गया था."

ये भी पढ़ें- Nizamuddin Railway Station: पहले से बदल जाएगा निजामुद्दीन स्टेशन, फुट ओवर ब्रिज सहित इन सुविधाओं से होगा लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget