एक्सप्लोरर

Nizamuddin Railway Station: पहले से बदल जाएगा निजामुद्दीन स्टेशन, फुट ओवर ब्रिज सहित इन सुविधाओं से होगा लैस

Hazrat Nizamuddin Railway Station: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन के करीब है. ऐसे में मेट्रो स्टेशन की वजह से अपने गंतव्य के लिए जाने में यात्रियों को राहत मिलती है.

Nizamuddin Railway Station Will Upgrade: दिल्ली (Delhi) के प्रमुख रेलवे स्टेशन में से एक हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन को अब और भी सुविधाजनक बनाया जाएगा. इस स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियां दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक के प्रमुख शहरों के लिए जाती हैं. नई दिल्ली स्टेशन (New Delhi Railway Station) और आनंद विहार रेलवे स्टेशन (Anand Vihar Railway Station) सहित दूसरे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य इस स्टेशन पर भी प्रमुख गाड़ियां अब आवागमन करती हैं.

दिल्ली का निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन के बेहद करीब है और पास में ही स्थित मेट्रो स्टेशन की वजह से अपने गंतव्य के लिए जाने में यात्रियों को राहत मिलती है. अब इस रेलवे स्टेशन को यात्रियों की सुविधा को देखते हुए और भी विकसित किया जाएगा. आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ ओवर ब्रिज और अन्य हाईटेक सुविधा से यह रेलवे स्टेशन युक्त होगा.

एनसीआर के यात्रियों को भी मिलेगी राहत

कुछ ही सालों में दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गाजियाबाद-मेरठ जाने के लिए दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का निर्माण तेजी से कराया जाएगा. इससे एनसीआर का सफर बेहद आसान हो सकेगा. सराय काले खां से लेकर अलवर तक रैपिड रेल चलाने के लिए भी दिल्ली और हरियाणा सरकार की मंजूरी मिल चुकी है. इसका मतलब है कि आने वाले कुछ सालों में हरियाणा के लिए दिल्ली से रैपिड रेल की लगभग 100 किमी से अधिक की रूट को भी विकसित किया जाएगा.

फुट ओवर ब्रिज का भी होगा निर्माण 

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के निकट सीधा रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए लगभग 280 मीटर लंबा फुट ओवर ब्रिज का निर्माण भी कराया जाएगा. इससे रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों को विशेष लाभ होगा, जबकि पहले यात्रियों को काफी दूर तक पैदल चलना होता था या अन्य ट्रांसपोर्ट सुविधा भी लेनी पड़ती थी.

निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी ये सुविधाएं

वैसे इन दिनों दिल्ली की निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास कुछ निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे यात्रियों को काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है. 2023-24 के आम बजट में केंद्र सरकार की ओर से कई रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड करने की योजना तैयार की गई है, जिसमें दिल्ली का हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन भी शामिल है. इसके अनुसार मुफ्त वाईफई सुविधा, रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई वेटिंग हॉल, रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का बेहद सुविधाजनक साफ शौचालय, मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड से कनेक्टिविटी जैसे कार्य निर्धारित हैं.

ये भी पढ़ें- Nikki Yadav Murder Case: निक्की हत्याकांड के आरोपी साहिल की पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ी, फ्रिज से मिली थी लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget