एक्सप्लोरर

मनीष सिसोदिया नहीं, किसे अरविंद केजरीवाल बनाएंगे मुख्यमंत्री? समझें आकलन

Arvind Kejriwal Resign: दिल्ली को अगले दो दिनों के भीतर नया सीएम देखने को मिलेगा. हालांकि सवाल यह है कि अरविंद केजरीवाल यह जिम्मेदारी पार्टी के किस नेता को देंगे?

Delhi New CM Race: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अगले दो दिनों में इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए दिल्लीवासियों को हैरान कर दिया है. बीजेपी लंबे समय से उनसे इस्तीफे की मांग कर रही थी लेकिन रविवार को सुबह के वक्त वह कार्यकर्ताओं के बीच आएंगे और इस तरह की घोषणा करेंगे, इसका किसी को अंदाजा नहीं था. सीएम केजरीवाल के मुताबिक दो दिनों में विधायक दल की बैठक होगी और नए सीएम के नाम पर फैसला किया जाएगा. 

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाला मामले में बेल दे दी है. हालांकि उन्हें सशर्त जमानत दी गई है जिसके मुताबिक वह दस्तावेजों पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते. केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही बीजेपी उनसे इस्तीफे की मांग कर रही थी लेकिन अचानक से अरविंद केजरीवाल के सीएम के पद से हट जाने के फैसले को राजनीति के जानकार उनकी नई रणनीति मानते हैं. हालांकि केजरीवाल ने इस्तीफा दिया तो वह किसे सीएम बनाएंगे? यह सवाल उठने लगे हैं.

आतिशी और सौरभ में होगा किसी का चुनाव?
सीएम केजरीवाल के बाद दिल्ली में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज बड़े चेहरे हैं. उनकी गिरफ्तारी के बाद इन दोनों ने सरकार का कामकाज संभाला है. तो वहीं पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी जेल से बाहर हैं. हालांकि सीएम केजरीवाल ने कहा कि वो पद नहीं संभालेंगे. जब तक जनता की अदालत से फैसला नहीं आ जाता है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या दोनों में से किसी को दिल्ली की कमान मिल सकती है? 

क्या लालू, नीतीश या हेमंत सोरेन की तरह लेंगे फैसला?
देश की राजनीति में यह देखा गया है कि जब भी किसी सीएम को अपरिहार्य परिस्थिति में अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी है तो फिर किसी ऐसे चेहरे को सीएम बना दिया गया जिसका नाम कभी फ्रंट में नहीं था या उसके नाम की कहीं कोई चर्चा नहीं थी, लेकिन वह सीएम का बेहद करीबी व्यक्ति था.

बिहार और झारखंड में ऐसे उदाहरण देखने को मिले हैं जब पूर्व सीएम लालू यादव ने चारा घोटाला मामले में गिरफ्तारी पर पत्नी राबड़ी देवी को रातोंरात बिहार की कमान सौंप दी थी, तो वहीं हाल में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने जनवरी में अपनी गिरफ्तारी के बाद चंपाई सोरेन को उत्तराधिकारी बनाया था. वहीं,  2014 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू के खराब प्रदर्शन के कारण नीतीश कुमार ने जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और अपने करीबी जीतन राम मांझी को राज्य का 23वां सीएम बनाया था.

ऐसे में माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल भी इस लाइन पर चलते हुए पार्टी के किसी ऐसे चेहरे को कमान सौंप सकते हैं जो उनके करीबी तो हैं लेकिन उनपर फिलहाल किसी का फोकस नहीं है. 

बीजेपी का दावा
बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया है कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देने के लिए दो दिन का समय मांगा है. इन दो दिनों में वह विधायकों को मनाएंगे कि उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को अगला सीएम बनाया जाए. बीजेपी ने भले ही यह दावा किया हो लेकिन सीएम केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के दौरान यह आधिकारिक रूप से कहा था कि उनकी पत्नी को राजनीति में आने में कोई रुचि नहीं है. अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि वह शख्स कौन है जिसे दो दिन बाद सीएम केजरीवाल अपने जगह राज्य की अहम जिम्मेदारी सौंपते हैं.

ये भी पढे़ं- CM अरविंद केजरीवाल ने किया इस्तीफे का ऐलान, किसी और को बनाएंगे मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget