एक्सप्लोरर

CM अरविंद केजरीवाल ने किया इस्तीफे का ऐलान, किसी और को बनाएंगे मुख्यमंत्री

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा की घोषणा करते हुए यह कहा है कि वह चाहते हैं अगला चुनाव नवंबर में ही हो. जब जनता वोट देकर उन्हें जिताएगी, तब वह सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे.

CM Arvind Kejriwal Resignation Announcement: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने अगले दो दिन में सीएम के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अगले दो दिन में विधायक दल की बैठक होगी और नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा. अगला सीएम भी आम आदमी पार्टी से ही कोई होगा. 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए कहा, "जब तक जनता की अदालत में जीत नहीं जाता हूं, तब तक मैं सीएम नहीं बनूंगा. मैं चाहता हूं कि दिल्ली का चुनाव नवंबर में हो. जनता वोट देकर जिताए, उसके बाद मैं सीएम की कुर्सी पर बैठूंगा."

'ना झुकेंगे ना रुकेंगे और ना बिकेंगे'- CM केजरीवाल
आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "जनता के आशीर्वाद से बीजेपी के सारे षड्यंत्र का मुकाबला करने की ताकत रखते हैं. बीजेपी के आगे हम ना झुकेंगे, ना रुकेंगे और ना बिकेंगे. आज दिल्ली के लिए कितना कुछ कर पाए क्योंकि हम ईमानदार हैं. आज ये (बीजेपी) हमारी ईमानदारी से डरते हैं क्योंकि ये ईमानदार नहीं है."

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "मैं 'पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसा' इस खेल का हिस्सा बनने नहीं आया था. दो दिन बाद मैं CM पद से इस्तीफा दे दूंगा. कानून की अदालत से मुझे इंसाफ मिला, अब जनता की अदालत मुझे इंसाफ देगी."

'हमारे बड़े-बड़े दुश्मन हैं'
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें वॉर्निंग दी गई कि अगर दूसरी बार लेटर लिखा तो जेल में फैमिली से मुलाकत बंद कर दी जाएगी. सीएम ने कहा, "हमारे बड़े-बड़े दुश्मन हैं. सत्येंद्र जैन और अमानतुल्ला खान भी जल्द बाहर आएंगे. हम लोगों के ऊपर भगवान भोलेनाथ का हाथ है, उनका आशीर्वाद साथ रहता है."

'केस हो तो इस्तीफा न दें अन्य मुख्यमंत्री'- सीएम अरविंद केजरीवाल
सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि विपक्ष पूछता है कि अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया? इसलिए नहीं दिया क्योंकि जनतंत्र को बचाना चाहता था. सिद्धरमैया, पिनराई विजयन सब पर उन्होंने केस किया है. सुप्रीम कोर्ट ने पूछा है कि जेल से सरकार क्यों नहीं चल सकती? मेरी सभी नॉन BJP सीएम से अपील है कि आप पर केस हो तो इस्तीफा मत देना.

'जेल मे हौसला 100 गुना बढ़ा दिया'- सीएम केजरीवाल
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इनका मक़सद है केजरीवाल के हौसले को तोड़ना. इन्हें लग रहा था कि केजरीवाल को जेल भेज देंगे तो AAP टूटेगी और दिल्ली पंजाब में सरकार बना लेंगे. लेकिन हमारी पार्टी नहीं टूटी, कार्यकर्ता नहीं टूटे. आज सिर्फ़ AAP में ताक़त है इनसे लड़ने की. जेल ने मेरे हौसलों को सौ गुना बढ़ा दिया है."

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने किया समर्थन
सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान पर कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि अब मुख्यमंत्री जनता की अदालत में जाएंगे और उनसे इंसाफ मांगेगे. कोर्ट ने इंसाफ दे दिया है, अब जनता की बारी है. 

वहीं, राघव चड्ढा ने भरोसा जताया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता फिर से अरविंद केजरीवाल को चुन कर ही मुख्यमंत्री बनाएगी.

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान पर क्या बोली कांग्रेस?
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि केवल जमानत मिल जाने से 'इंसाफ की जीत' का ऐलान नहीं किया जा सकता. यह जनता तय नहीं कर सकती की कोई अपराधी है या नहीं, यह कोर्ट का काम है. जनता की अदालत केवल अपना नेता चुन सकती है. संदीप दीक्षित ने यह भी कहा, "हम लोग बहुत पहले कह रहे थे कि इनको इस्तीफा देना चाहिए. उनको शर्तों के साथ जमानत भी इसलिए दी गई है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट को डर है कि सबूत को मिटाया जा सकता है."

सीएम केजरीवाल पर बीजेपी की प्रतिक्रिया
बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने बड़ा दावा किया है कि सीएम केजरीवाल अपने इस्तीफे के बाद पत्नी सुनीता केजरीवाल को अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, वह खुद सीएम पद पर नहीं बैठ सकते न ही किसी फाइल पर साइन कर सकते हैं, इसलिए अब पत्नी को कुर्सी पर बैठाना चाहते हैं. 

वहीं, हरीश खुराना का कहना है कि अरविंद केजरीवाल अगर इस्तीफा देना चाहते हैं, तो आज ही दें. केवल ड्रामा कर रहे हैं.

प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया है"अरविंद केजरीवाल पीआर कर रहे हैं. अब वह किसी और को बली का बकरा बनाना चाहते हैं." बीजेपी नेता का दावा है कि इस बार आप चुनाव में हारने वाली है, इसलिए यह फैसला लिया गया है. अरविंद केजरीवाल केवल सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट का अपमान कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री? सीएम केजरीवाल ने बताया अगला प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
दिल्ली के इन इलाकों में सिगरेट, गुटखा बैन, बेचने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली के इन इलाकों में सिगरेट, गुटखा बैन, बेचने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Air Quality: दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget