एक्सप्लोरर

'अंबेडकर नाम से चिढ़ है तो किसी और देश चले जाएं', मनीष सिसोदिया का अमित शाह पर तीखा हमला

Manish Sisodia News: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के मसले पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोला है.

Manish Sisodia Attack On Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के राज्यसभा में बयान के बाद देशभर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का मामला गरमा गया है. विपक्षी पार्टियां लगातार बीजेपी को घेरने में जुटी है. इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें भी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नाम से चिढ़ है वो देश छोड़कर कहीं और चले जाएं.

आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, ''मैं तो सिर्फ ये कहना चाहता हूं कि देश तो अंबेडकर-अंबेडकर चिल्लाएगा. अमित शाह जी, अगर अंबेडकर नाम से इतनी चिढ़ है, तो भारत छोड़कर किसी और देश में चले जाओ.'' 

'जिन्हें अंबेडकर के नाम से प्रॉब्लम है वो हिंदुस्तान छोड़ दें'

उन्होंने आगे कहा, ''सारे हिंदुस्तानी वो चाहे किसी भी धर्म के हों, किसी भी जाति के हों, हम तो अंबेडकर-अंबेडकर चिल्लाएंगे. हम तो बाबा साहेब अंबेडकर का मंत्र गाएंगे, जिसको अंबेडकर के नाम से प्रॉब्लम है वो हिंदुस्तान छोड़कर कहीं और जाकर शरण ले ले.''

अरविंद केजरीवाल ने भी अमित शाह को घेरा

इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी संसद में बाबा साहेब अंबेडकर के बारे में की गई टिप्पणी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घेरा. उन्होंने कहा, ''अंबेडकर आधुनिक भारत के लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं. आपको बाबा साहेब और BJP में से किसी एक को चुनना होगा. जो बाबा साहेब से करे प्यार, वह भाजपा को करे इनकार.''

बाबा साहेब से ये नफरत करते हैं- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा, ''ये शब्द अपने आप में बहुत दर्दनाक और अंबेडकर के लिए अपमानजनक थे लेकिन जिस लहजे में उन्होंने कहा उससे पता चल रहा था कि वह बाबा साहेब से कितनी नफरत करते हैं. पहले तो मुझे लगा कि यह उनके मुंह से निकल गया होगा, लेकिन अगले दिन प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने भी शाह का समर्थन कर दिया.'' केजरीवाल ने दावा किया कि इससे पता चलता है कि गृहमंत्री ने यह बात जानबूझकर संसद में कही.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में चुनाव से पहले सियासत हुई तेज, फ्री इलाज की घोषणा पर क्या बोली बीजेपी और कांग्रेस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget