एक्सप्लोरर

दिल्ली के मंगोलपुरी में चला बुलडोजर, मस्जिद पर चढ़कर लोगों ने किया विरोध, फोर्स तैनात

Delhi Anti Encroachment Drive: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए एमसीडी की टीम पहुंची. इस दौरान उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा.

Delhi Anti Encroachment Drive In Mangolpuri: दिल्ली में एमसीडी की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. मंगलवार को दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ एमसीडी द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई. पूरे दल बल के साथ मंगोलपुरी के वाई ब्लॉक में एमसीडी का दस्ता पहुंचा. वाई ब्लॉक में मस्जिद के पास अवैध कब्जा किया गया था. पीला पंजा चलाते हुए अवैध कब्जों पर कार्रवाई की गई. इस दौरान विशेष समुदाय के लोग एमसीडी की कार्रवाई के खिलाफ मस्जिद पर चढ़ कर विरोध करने लगे. 

लोगों के विरोध को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया. लोगों के विरोध को देखते हुए आधी कार्रवाई के बाद एमसीडी के कर्मचारियों को वापस लौटना पड़ा. वहीं इस दौरान विशेष समुदाय के लोगों ने मीडिया पर भी हमला बोल दिया.

नियंत्रण में है स्थिति
एमसीडी की अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर पुलिस उपायुक्त जिमी चिरम की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई पर आपत्ति जताई गई थी, लेकिन भारी पुलिस बल के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की वजह से वहां स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस उपायुक्त जिमी चिरम ने बताया मस्जिद के पास अवैध ढांचे की कुछ दीवारों को तोड़ दिया गया है. लेकिन, अभियान को अभी अस्थाई रूप से रोक दिया गया है. वहीं उन्होंने इस दौरान किसी भी पुलिसकर्मी के घायल होने की घटना से इनकार किया है.

वहीं एक अन्य पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एमसीडी की टीम सुबह 6 बजे के करीब कार्रवाई करने के लिए पहुंचे थी. इस दौरान वहां स्थानीय लोग इकट्ठा होने शुरू हो गए और उन्होंने एमसीडी की कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया. कुछ देर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, लेकिन पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया और उनकी मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें: Delhi Vegetables Price: दिल्ली में आसमान छू रहे सब्जियों के दाम, जानें क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget