एक्सप्लोरर

Delhi: CM रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में लगे मुर्दाबाद के नारे, पुलिस ने शख्स को हिरासत में लिया

Delhi News: दिल्ली के गांधीनगर में होलसेल गारमेंट्स डीलर्स के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची थीं, जहां पीले रंग के कुर्ते पहने युवक ने मुर्दाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में एक शख्स ने मुर्दाबाद के नारे लगाए. इस दौरान व्यापारियों के साथ शख्स की बहस हुई. पुलिस ने तुरंत शख्स को कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया. साथ ही उसे पुलिस ने पकड़ लिया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​और बीजेपी विधायक अरविंदर सिंह लवली भी मौजूद थे.

नारा लगाने वाले शख्स की पहचान हो गई है और उसका नाम प्रवीण शर्मा है. पुलिस ने बताया कि गांधी नगर के अजीत नगर के रहने वाले 60 साल के प्रवीण शर्मा का टीवी केबल का व्यवसाय है. वह खुद को पिछले 40 सालों से बीजेपी का कार्यकर्ता बता रहा है.

पुलिस के मुताबिक उसने गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरविंदर सिंह लवली के खिलाफ नारे लगाए, जब वे जनता को संबोधित कर रहे थे. उसका कहना था कि उसकी आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचनी चाहिए. प्रवीण शर्मा बैरिकेड्स के पीछे था और गली में था, जहां से उन्हें तुरंत पकड़ लिया गया और वहां से हटा दिया गया. वीआईपी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है.

दिल्ली के गांधीनगर में होलसेल गारमेंट्स डीलर्स के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची थीं, जहां इस शख्स ने मुर्दाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया. 

हमले के बाद पहली बार कार्यक्रम में दिखीं रेखा गुप्ता

बता दें कि बीते दिनों जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहली बार किसी कार्यक्रम में दिखीं और जनता के बीच नजर आईं. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. गांधीनगर बाजार और आसपास के इलाकों में दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की भारी तैनाती रही.

दरअसल, दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर 'जनसुनवाई' के दौरान राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया नामक एक व्यक्ति ने उन पर हमला किया था. इसके बाद सीएम गुप्ता के सिविल लाइंस स्थित आधिकारिक आवास की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई और सीआरपीएफ के जवानों को चौबीसों घंटे तैनात किया गया.

पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी

आरोपी राजेश भाई को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया और उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. उस पर नई भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत हत्या के प्रयास (धारा 109), लोक सेवक के काम में बाधा डालने (धारा 132) और सार्वजनिक कर्तव्यों में बाधा डालने (धारा 221) का मामला दर्ज किया गया है.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget