एक्सप्लोरर

Delhi Haat: अब नए लुक के साथ पर्यटकों का स्वागत करेगा 'दिल्ली हाट', तेजी से हो रहा मेकओवर का काम

Delhi Haat News: भारत के हैंडीक्राफ्ट और फ़ूड हब दिल्ली हाट को दिल्ली टूरिजम G-20 के मद्देनजर नया लुक दिया जा रहा है. इवेंट सीजन में यहां हर रोज भारी संख्या में स्थानीय व विदेशी सैलानी पहुंचते हैं.

Delhi News: आईएनए स्थित राजधानी दिल्ली का सबसे पुराना और मशहूर दिल्ली हाट अब जल्द ही नए कलेवर में नजर आने वाला है. वैसे तो ये हमेशा से ही विदेशी सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है, लेकिन अब यह पर्यटकों को और ज्यादा आकर्षित करेगा. यहां मिलने वाले हैंडिक्राफ्ट और हैंडलूम समेत विभिन्न प्रकार से स्वादिष्ट व्यंजनों की वजह से इसकी एक अलग पहचान है जिसे एक कदम और आगे बढ़ाते हुए अब इसका मेकओवर कर इसे नए कलेवर में लोगों के सामने प्रस्तुत करने की कवायद की जा रही है. इसके लिए तेजी से काम चल रहा है, जिसके जून तक पूरा हो जाने की संभावना जताई जा रही है.

1994 में बनने के बाद अब तक नहीं हुआ था मेकओवर
अभी तक इसका काम पूरा नहीं हुआ है, लेकिन अभी से ही दिल्ली हाट नए अंदाज में नजर आने लगा है. भारत के हैंडीक्राफ्ट और फ़ूड हब को दिल्ली टूरिजम G-20 के मद्देनजर नया लुक दिया जा रहा है. बता दें कि 1994 में आईएनए मार्केट के सामने बने दिल्ली हाट में अब तक किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया था लेकिन अब इसके मेकओवर की प्रक्रिया के तहत यहां के पत्थर बदल दिए गए हैं, सालों पुराने स्टॉल को नया ढांचा दिया जा रहा है, फूड कोर्ट का एरिया भी बदला गया है और ओपन स्टेज को नया लुक दिया गया है.

आईएनए का दिल्ली हाट है सबसे पुराना और मशहूर
दिल्ली टूरिजम के अधिकारियों का कहना हैं कि G-20 समिट को लेकर विभिन्न देशों के प्रतिनिधि दिल्ली पहुंच रहे हैं और चूंकि दिल्ली हाट विदेशी सैलानियों के लिए हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहा है, ऐसे में इसके मेकओवर का यह सही समय है. इसके मेकओवर के काम के जून महीने तक पूरा होने की उम्मीद है. गौरतलब है कि दिल्ली के तीन हाट- आईएनए, पीतमपुरा, जनकपुरी में से आईएनए वाला हाट सबसे पुराना और मशहूर है. दिल्ली टूरिजम के अधिकारी ने बताया कि यह दिल्ली के बीचों-बीच है और एंबेसी एरिया चाणक्यपुरी से पास स्थित है. ऐसे में यहां काफी संख्या में विदेशी सैलानी आते हैं.

दिल्ली हाट को दिया जा रहा गांव का लुक
 जी-20 समिट को लेकर दिल्ली में कई इवेंट होने हैं, जिनमें 20 सदस्य देशों के प्रतिनिधि समेत विभिन्न अतिथि देशों के प्रतिनिधि भी दिल्ली पहुंचेंगे, जिसे देखते हुए 6 एकड़ में फैले दिल्ली हाट के मेकओवर का काम तेजी से चल रहा है. दिल्ली हाट का एंट्री गेट अब नए डिजाइन के साथ लोगों का स्वागत करेगा. हाट को गांव का लुक देने के लिए यहां लाल ईंटों वाला फर्श, बांस के स्ट्रक्चर के स्टॉल लगाए जा रहे हैं.

हर दिन 12 हजार तक कि संख्या में सैलानी पहुंचते हैं दिल्ली हाट
अधिकारी बताते हैं कि स्टॉल अब लकड़ी के स्ट्रक्चर के बन रहे हैं. कई स्टॉल बदले जा चुके हैं. फर्श उबड़-खाबड़ हो चुका था तो अब यहां बड़े-बड़े स्लेट स्टोन लगा दिए गए हैं. यहां अलग-अलग सीजन/इवेंट के दौरान रोजाना 4 हजार से लेकर 12 हजार तक की भीड़ पहुंचती है जिसे देखते हुए एक अतिरिक्त वॉशरूम भी बना दिया गया है. पत्थर के जाली वाले नए साइन बोर्ड जगह-जगह लगाए गए हैं. डिसेबल फ्रेंडली रास्ता और भीड़ को मैनेज करने के लिए बीच में नया रास्ता भी निकाला गया है. दिल्ली हाट के फूड कोर्ट में 29 दुकानों में देश-भर का स्वाद परोसा जाता है.

अधिकारी बताते हैं कि फूड कोर्ट की दुकानें राज्य सरकारें चलाती हैं. दिल्ली हाट में 160 स्टॉल हैं जिनमें से 118 हैंडिक्राफ्ट और 42 हैंडलूम के लिए तय हैं. इन्हें डीसी हैंडलूम्स (डिवेलपमेंट कमिश्नर) चुनते हैं. वहीं, 29 फूड कोर्ट हैं, जो कि राज्य सरकार से अलॉट होते हैं. इनके अलावा 52 कॉमर्शिय स्टॉल भी हैं.

यह भी पढ़ें:

Delhi: दिल्ली की जेलों में बंद विचाराधीन कैदियों के लिए बड़ी खबर, अब मिलेगी ये छूट

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget