एक्सप्लोरर

Jagannath Puri Rath Yatra: दिल्ली द्वारका में कल धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, भक्तों को...

Dwarka Jagannath Puri Rath Yatra: द्वारका इस्कॉन मंदिर के प्रबंधक अर्चित दास का कहना है कि जगन्नाथ रथ यात्रा हम सबके लिए कल्याणकारी साबित होगा. इस यात्रा में भक्त अपने भगवान से मिलकर खुश नजर आते हैं.

Dwarka Jagannath Puri Rath Yatra 2024: विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा रविवार सात जुलाई को निकाली जाएगी. दिल्ली के द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर समेत अधिकांश इस्कॉन मंदिरों में निकाली जाएगी. इस दिन भक्तों को गर्भ गृह के बाहर भगवान जगन्नाथ का दर्शन करने का लाभ मिलेगा. उनकी भाई बलराम और बहन सुभद्रा महारानी के साथ रथ पर बिठाकर यात्रा निकाली जाएगी. इसके लिए तमाम तरह की तैयारियां द्वारका के इस्कॉन मंदिर में कई जा रही हैं.

द्वारका इस्कॉन मंदिर के रथ यात्रा प्रबंधक अर्चित दास ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि इस रथ यात्रा उत्सव के लिए भव्य सजावट की जा रही है. रविवार को निकलने वाली इस रथ यात्रा में भक्तगण साथ मिल कर भगवान के रथ की रस्सी को खींचते हैं. इस यात्रा का भक्तों को साल भर से इंतजार होता है.

प्रबंधक अर्चित दास के मुताबिक रथ के समक्ष गीत-संगीत और नृत्य-संकीर्तन से इस रथ यात्रा की शुरुआत होगी. जगन्नाथ पुरी तर्ज पर स्वादिष्ट उड़िया व्यंजनों से भगवान को भोग अर्पण किया जाएगा. विभिन्न प्रकार के भोगों के साथ-साथ इस दिन भगवान जगन्नाथ जी को 5100 किलो आम अर्पित किया जाएगा.

हजारों भक्तगण होंगे शामिल

अर्चित दास का कहना है कि जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव हम सबके लिए कल्याणकारी है. यह भगवान की सबसे प्रिय लीला है, जिसमें भगवान अपने भक्तों से इतना नजदीक से मिलते हैं कि वे बहुत प्रसन्न दिखाई देते हैं. भगवान की ऐसी प्रसन्नचित्त मुद्रा का जब कोई दर्शन कर लेता है तो वह अपने जीवन के सभी पापों से मुक्त हो जाता है.

आठ किलोमीटर की होगी रथ यात्रा

यह रथ यात्रा करीब आठ किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जो सेक्टर 13 इस्कॉन मंदिर से चलकर सीबीएसएम, एमआरवी स्कूल, द्वारका सेक्टर 3 चौक, डीपीएस स्कूल, राजापुरी मार्केट, द्वारका सेक्टर 2 व 6 के मार्केट चौक से होते हुए गुरुद्वारा साहिब चौक, डीएवी स्कूल, ट्रयू फ्रेंड्स अपार्टमेंट, कामाक्षी अपार्टमेंट, द्वारका मार्केट 6 एवं 10, आशीर्वाद चौक, के एम चौक से होते हुए वापस सेक्टर 13 इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी. इसमें सौ से अधिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के लोग भाग लेंगे. रथ के समक्ष भगवान की आरती करेंगे. भक्तजनों के लिए भगवान के प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी.

Delhi Weather: दिल्ली में फिर डूबेंगे अंडरपास! जानें- कैसा रहेगा मौसम, अगले पांच दिनों में कब-कब होगी बारिश?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget