एक्सप्लोरर

लकवाग्रस्त पिता, 5 बहनें और पत्नी-बच्चे की जिम्मेदारी ने बनाया शराब तस्कर, अब पुलिस ने पकड़ा

Delhi News: दिल्ली के द्वारका जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. वो महज हजार रुपये की दिहाड़ी के लिए अवैध शराब की तस्करी करता था.

Delhi News: दिल्ली के द्वारका जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक ऐसे अंतरराज्यीय शराब तस्कर को दबोचा है, जो महज हजार रुपये की दिहाड़ी के लिए हरियाणा से दिल्ली तक अवैध शराब की तस्करी करता था. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू के रूप में हुई है. यह हरियाणा के पानीपत जिले का रहने वाला है. 

इसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त हुंडई आई20 कार समेत कुल 44 कार्टन अवैध शराब बरामद किये गए हैं, जिनमें 1000 क्वार्टर, 36 बोतल देसी शराब और 252 बोतल बीयर की शामिल हैं. बरामद शराब को तस्करी कर हरियाणा से लाया गया था.

गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैप लगा कर शराब तस्कर को दबोचा
डीसीपी अंकित सिंह के मुताबिक, अंतरराज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसीपी ऑपरेशन रामावतार की देखरेख और इंस्पेक्टर सुभाष चंद के नेतृत्व वाली टीम को अवैध शराब की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. जिसमें पता चला कि हरियाणा से अवैध शराब की बड़ी खेप को तस्करी कर लाया जा रहा है. 

इस सूचना पर प्रतिक्रिया करते हुए टीम ने इंद्रा पार्क, नजफगढ़ स्थित मेट्रो पिलर नंबर 77 के सामने ट्रैप लगाया और जैसे ही तेज रफ्तार हुंडई आई20 कार मौके पर पहुंची, टीम ने उसे घेर लिया. हालांकि, आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण कमायाब न हो सका. उसकी गाड़ी से कुल 44 क्वार्टर अवैध शराब की बोतलें समेत 36 बोतल देशी शराब और 252 बीयर की बोतल बरामद की गई, जिसे गाड़ी समेत जब्त कर पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया.

गरीबी से मजबूरी और फिर तस्करी
पूछताछ में आरोपी ने बताया किज उसकी मां का बचपन मे ही देहांत हो गया था, जबकि उसका पिता लकवाग्रस्त है. उसके परिवार में पांच बहने, पत्नी और एक बच्ची हैं. कम पढ़ा-लिखा होने के कारण उसे अच्छा रोजगार नहीं मिला, जिस कारण वह गैर-कानूनी धंधे के दलदल में फंसता चला गया. उसने बताया कि उसे हरियाणा के खरखौदा (रोहतक) में रहने वाले एक व्यक्ति जॉनी ने ड्राइविंग का काम ऑफर किया. जिंसमें उसे शराब से भरी कार हरियाणा से दिल्ली लानी होती थी. इसके लिए उसे हजार रुपये की दिहाड़ी मिलती थी. वह कार में शराब भरवाकर नांगलोई में छोड़ देता था और वापस लौट जाता था.

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाएं नहीं तो हो जाएगी मौत, याचिका पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब
सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाएं नहीं तो हो जाएगी मौत, याचिका पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब
Delhi News: दिल्ली के 108 स्कूल भवन असुरक्षित, जर्जर स्कूल भवनों पर सख्त कार्रवाई का फैसला
दिल्ली के 108 स्कूल भवन असुरक्षित, जर्जर स्कूल भवनों पर सख्त कार्रवाई का फैसला
MCD वार्ड समिति चुनाव: कांग्रेस नेताओं ने की क्रॉस वोटिंग! नजफगढ़, साउथ, केशव पुरम जोन में जीती BJP
MCD वार्ड समिति चुनाव: कांग्रेस नेताओं ने की क्रॉस वोटिंग! नजफगढ़, साउथ, केशव पुरम जोन में जीती BJP
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
होर्मुज पर 20 प्रतिशत टोल लगने से क्या किसानों पर पड़ेगा कोई असर, यहां जान लें काम की बात
होर्मुज पर 20 प्रतिशत टोल लगने से क्या किसानों पर पड़ेगा कोई असर, यहां जान लें काम की बात
Embed widget