एक्सप्लोरर

Delhi Ordinance Bill: 'अब मनमाने ढंग से सरकार चलाएंगे LG', सौरभ भारद्वाज बोले- 'यह दिल्ली के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा'

Delhi Services Law: दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब एलजी मनमाने ढंग से सरकार चलाएंगे और जनता का काम रोक देंगे. सरकार के कामों को ठप्प करने की कोशिश होगी.

Delhi News: दिल्ली सर्विसेज बिल के कानून बनने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा हुआ है कि सरकार ने संविधान की मूल भावना के खिलाफ कानून पारित किया और सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने उसे पलट दिया. मेरा मानना है कि दिल्ली सेवा अधिनियम कानून भी संविधान की मूल भावना के खिलाफ है. संविधान कहता है कि सरकार जनता द्वारा, चुने हुए प्रतिनिधियों के माध्यम से चलेगी. ऐसे में ऊपर से नियुक्त उपराज्यपाल सरकार नहीं चला सकते. यह संभव नहीं है.

‘एलजी मनमाने ढंग से सरकार चलाएंगे’

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि जब यह मामला अदालत में आता है, तो अदालत इस कानून को पलट देंगी और संविधान को लागू किया जाएगा. तब तक अराजकता रहेगी. एलजी मनमाने ढंग से सरकार चलाएंगे और जनता का काम रोक देंगे. जल बोर्ड को ठप्प करने की कोशिश करेंगे, पेशनों को ठप्प करने की कोशिश होगी, अस्पताल को ठप्प करने की कोशिश होगी, उनके अफसरों के द्वारा ठप्प करने की कोशिश की जाएगी. वो उन अफसरों पर कार्रवाई भी नहीं करेंगे. ये दिल्ली के लिए बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण होने वाला है. 

‘किस बात में विश्वगुरु बनने वाला है’

वहीं दो दिन पहले भी मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सेवा विधेयक को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा गया था कि बीजेपी द्वारा भारत की बुनियाद को हिलाया जा रहा है! अब ऐसे ही कानून-कानून खेलते रहेंगे, और देश को पीछे ढकेलते रहेंगे, ऐसे देश चलता है क्या? दुनिया भर के नेता आपके बारे में क्या राय बना रहे हैं, ये सोचिए. किस बात के विश्वगुरु बनने वाले हैं? आपको अपने न्यायाधीश पर भरोसा नहीं. 5–8 साल सुप्रील कोर्ट वकीलों को सुनता है, दिल्ली के हक में फैसला आता है, आप कानून लाकर फैसला पलट देते हो. आपको बता दें कि दिल्ली सेवा विधेयक को लेकर आप सरकार लगातार बीजेपी पर हमलावर है. 

यह भी पढ़ें: Delhi MCD News: एक्शन मोड में नजर आईं दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय, केजरीवाल सरकार की 10 गारंटी को करेंगी साकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget