एक्सप्लोरर

Raghav Chadha News: कुमार विश्वास ने 'कौआ' बनकर राघव चड्ढा को मारी चोंच? AAP विधायक बोले- 'राज्यसभा नहीं गया इसीलिए...'

AAP MLA Naresh Balyan Tweet: दिल्ली के उत्तर नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान का दावा है कि कौआ बनकर कुमार विश्वास ने राघव चड्ढा को चोंच मारा. 

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के संसद भवन परिसर में बुधवार को कौआ द्वारा चोंच मारने की घटना के बाद से आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं. इस घटना को लेकर राघव चड्ढा और उनके विरोधी बीजेपी वाले भले ही कुछ सोच रहे हों, लेकिन आप नेता यह मामला सामने आने के बाद से काफी खुश हैं. आप के एक विधायक ने तो मारे खुशी के इस बात का दावा भी अपने ट्वीट में कर दिया कि संभवत: कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) सावन के महीने में कौआ बनकर चोंच मारने पहुंच गया था.

आम आदमी पार्टी के ये और कोई नहीं बल्कि उत्तर नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक नरेश बाल्यान हैं. नरेश बाल्यान लगातार दूसरी बार उत्तम नगर विधानसभा सीट से साल 2020 में विधायक चुने गए हैं. विगत एमसीडी चुनाव में उन्होंने अपने क्षेत्र की वार्डों पर आप के प्रत्याशियों की जीत दिलाई थी. उन्होंने राघव चड्ढा का मामला सामने आने के बाद अपने ट्वीट में लिखा है कि युवा कवि कुमार विश्वास राज्यसभा तक नहीं पहुंच पाया तो अब भेष बदल कर संसद भवन परिसर पहुंच गया. उसी ने कौआ बनकर पार्टी के सांसद को चोंच मारी है.  

तो राघव चड्ढा भी मानते हैं ये बात

आप विधायक चाहे इस घटना को लेकर भले ही ये सोच रखते हैं, लेकिन राघव चड्ढा का इस बारे में कुछ और ही विचार है. उन्होंने घटना के बाद एक ट्वीट कर लिखा कि, ‘रामचन्द्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, हंस चुगेगा दाना दुनका और कौवा मोती खाएगा’. अपने ट्वीट में आप सांसद यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे लिखा- 'आज तक सिर्फ सुना था, आज देख भी लिया'. राघव चड्ढा के इस ट्वीट से साफ है कि वो भी यह मानते हैं कि लोकाचार में आम लोग जिन लोकोक्तियों का इस्तेमाल अपनी बात को दूसरों के सामने दमदार तरीके से रखने के लिए करते हैं, उसका निहितार्थ बहुत गहरा होता है. 

कौआ ने झूठे को काट लिया

बता दें कि संसद परिसर में बुधवार को एक कौआ आप सांसद राघव चड्ढा को चोच मार गया. इसकी तस्वीर कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. उस समय से न केवल राघव चड्ढा सुर्खियों में हैं, बल्कि ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब व अन्य सामुदायिक प्लेटफार्मों पर भी लगातार दूसरे दिन भी ट्रेंड कर रहे हैं. लोग अपने अपने अंदाज में उनके बारे में कमेंट कर रहे हैं. उनके धुर विरोधी बीजेपी वालों ने भी तत्काल इस मसले को लपक लिया. उन्होंने इस मसले को लपकने के बाद पार्टी के ट्वीटर हैंडल पर लिखा- 'झूठ बोले कौवा काटे. आज तक सिर्फ सुना था, आज देख भी लिया, कौवे ने झूठे को काट लिया'. 

यह भी पढ़ें:  Opposition Protest: संजय सिंह का इमोशनल कार्ड! प​त्नी सहित माता-पिता भी पहुंचे संसद भवन, शशि थरूर ने की मुलाकात

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget