एक्सप्लोरर

Delhi: दुल्हन को लेकर लौट रही गाड़ी को किन्नरों ने ग्रीन सिग्नल पर रोका, फिर क्या हुआ?

Delhi News: दिल्ली में सरेआम मांगने वाले किन्नरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. लोगों ने आरोप लगाया कि पैसे न मिलने पर ये समूह में इकट्ठा हो जाते हैं और पैसे देने के लिए मजबूर करते हैं.

Delhi News: दिल्ली की सड़कों पर अक्सर आपको किन्नरों का समूह नजर आ जायेगा जो सड़क पर चलते फिरते लोगों को घेर कर उनसे पैसों की माग करते हैं. आजकल ये समूह दिल्ली (Delhi) की ट्रैफिक लाइट के आसपास ज्यादा सक्रिय हैं, जहां गाड़ियों के धीरे होते ही ये उसे घेर लेते हैं और फिर पैसों की मांग करने लगते हैं. कभी-कभी तो ये इतने पैसों की मांग करते हैं कि कई बार लोग इनसे झुंझला जाते हैं.

ट्रांसजेंडरों ने दुल्हन लेकर लौट रही कार को घेरा
ऐसा ही कुछ नजर आया आज सुबह आईटीओ की ट्रैफिक लाइट के पास जहां दुल्हन को लेकर लौट रही एक गाड़ी को किन्नरों ने घेर लिया और पैसों की मांग करने लगे. इस बीच सिग्नल भी ग्रीन हो गया बावजूद इसके उन्होंने गाड़ी को बढ़ने नहीं दिया जिसके बाद गाड़ी के अंदर बैठा दूल्हा बाहर निकला और सड़क की दूसरी तरफ खड़ी पीसीआर वैन में बैठे पुलिसकर्मियों से मदद की मांग की.

पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने ट्रांसजेंडर
 हद तो तब हो गयी जब पुलिसकर्मियों के समझाने और अनुरोध करने के बाद भी उन मांगने वालों ने दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी को बढ़ने नहीं दिया और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे. इस बीच किसी तरह से पुलिस ने उनकी गाड़ी को वहां से बढ़वाया. इस घटना का वीडियो ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद, कई लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है. ज्यादातर कमेंट में इन मांगने वाले लोगों के प्रति लोगों की खीज ही नजर आयी.

नए वाहन, नई शादी करने वालों को ज्यादा करते हैं परेशान
आज ये घटना सामने आई तो इसका वीडियो शेयर किया गया, काफी लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया, लेकिन इससे पहले किसी का भी इस पर ध्यान नहीं गया और शायद इसलिए अब ये मांगने वाले खुलेआम इस तरह का दुःसाहस करने लगे हैं जो कई बार लोगों के लिए परेशानियों का कारण बन जाता है. ये उन लोगों को ज्यादा परेशान करते हैं जो नई बाइक लेकर आ रहे हों या जिनकी शादी हुई हो या फिर जो फैमिली के साथ निकले हैं.

लगातार बढ़ती जा रही है इनकी संख्या
धीरे-धीरे इनके मांगने का चलन और इनकी संख्या बढ़ती जा रही है. ये जब मर्जी, जहां-तहां लोगों से मांगने लगते हैं. सड़क पर चलने वाली छोटी गाड़ी हो या फिर बस, या फिर आप ट्रेन से ही सफर क्यों न कर रहे हैं. आपको हर जगह ये ट्रांसजेंडर मांगते हुए मिल जाते हैं. पैसे न देने पर ये समूह में लोगों को घेर लेते हैं और पैसे देने के लिए मजबूर करते हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi: सिसोदिया का सरकारी बंगला आतिशी को आवंटित, मथुरा रोड पर एबी-17 बंगले में रहते थे पूर्व मंत्री

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke News: अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
'जेपी नड्डा के घर पर नहीं करेंगे बातचीत, इस बार हवाबाजी नहीं चाहिए', छात्रों के साथ CJP का ऐलान
'जेपी नड्डा के घर पर नहीं करेंगे बातचीत, इस बार हवाबाजी नहीं चाहिए', छात्रों के साथ CJP का ऐलान
नीट पेपर लीक: संजीव मुखिया को CBI से क्लीन चीट पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को घेरा, 'आप से ना हो पाएगा क्योंकि...'
नीट पेपर लीक: संजीव मुखिया को CBI से क्लीन चीट पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को घेरा, 'आप से ना हो पाएगा क्योंकि...'
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget