एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2022 Date: जानें- 13 या 14 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, ये है पूजन की विधि

Karwa Chauth 2022: इस साल करवा चौथ मनाने की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन की की स्थिति पैदा हो गई है. दरअसल दो दिनों तक चौथ की तिथि रहने की वजह से ऐसा हो रहा है.

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ (Karwa Chauth) का त्योहार नजदीक है. करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. ऐसे में महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी यह जानना चाहते हैं कि आखिर इस साल करवा चौथ का त्योहर कब है? हिंदू पंचांग (Hindu Panchang) के मुताबिक करवा चौथ पर व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस मौके पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं पूरे दिन का उपवास करती हैं और निर्जल व्रत रखते हुए  रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर पानी से अपना व्रत तोड़ती हैं. इस दिन मां पार्वती, भगवान शिव और भगवान गणेश की भी पूजा की जाती है.

साथ ही महिलाएं सुहाग की निशानी माने जाने वाले 16 श्रृंगार करती हैं. सुहागिन महिलाएं अपने हाथों से मिट्टी के भगवान गणेश की मूर्ति बनाकर उसकी पूजा करती हैं और मिट्टी के करवे का अर्घ्य देने के लिए इस्तेमाल करती हैं. इस साल करवा चौथ मनाने की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन की की स्थिति पैदा हो गई है. दरअसल दो दिनों तक चौथ की तिथि रहने की वजह से ऐसा हो रहा है. इस वजह से करवा चौथ का पर्व 13 और 14 अक्टूबर को मनाया जा सकता है. हालांकि, शास्त्रों के ज्यादातर जानकारों ने 13 अक्टूबर को ही करवा चौथ मनाने की बात कही है और इसी तारीख को शुभ माना है. ऐसा इसलिए क्योंकि सनातन धर्म में कोई भी व्रत या पर्व उदया तिथि के आधार पर मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2022: दिल्ली में छठ की तैयारी, MCD और DDA के पार्क में बनेंगे छोटे तालाब

13 अक्टूबर को ही करवा चौथ का व्रत रखना होगा शुभ

इसी वजह से इस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर यानी गुरूवार को सुबह 1:59 बजे से शुरू होकर अगले दिन 14 अक्टूबर यानी शुक्रवार को सुबह 3:08 बजे तक रहेगी. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 13 अक्टूबर को पूजा का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:21 बजे से 12:07 बजे तक और अमृत काल मुहूर्त शाम 4:08 बजे से शाम 5:50 बजे तक रहेगा. वहीं पूजा के लिए शाम 06:01 से शाम 7:15 बजे के बीच के समय को भी शुभ बताया जा रहा है. नक्षत्रों के अनुसार 13 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन रात 08:19 बजे चंद्रोदय होगा. इन सब बातों को देखते हुए 13 अक्टूबर को ही करवा चौथ का व्रत रखना शुभ होगा.

करवा चौथ मनाने की पूजा विधि

करवा चौथ मनाने वाली वाली महिलाएं सबसे पहले सुबह स्नान करने के बाद व्रत रखने संकल्प लें. इसके बाद चौथ माता की पूजा का करें. फिर अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखें. पूजा के मुहूर्त में चौथ माता या मां गौरी और भगवान गणेश की पूजा करें. इस दौरान गंगाजल, नैवेद्य, धूप-दीप, अक्षत्, रोली, फूल, पंचामृत आदि अर्पित करें. मां गौरी और भगवान गणेश को श्रद्धापूर्वक फल और हलवा-पूरी का भोग लगाते हैं. इसके बाद चंद्रमा के उदय होने पर अर्घ्य देते हैं और फिर बाद पति के हाथों जल ग्रहण करके व्रत का पारण करते हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi Mask Fine: दिल्ली के कई जिलों में मास्क न लगाने पर 500 रुपये के चालान की कार्रवाई पर रोक, इस बात पर फोकस

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget