एक्सप्लोरर

Parliament Monsoon Session: प्रधानमंत्री के मणिपुर वाले बयान पर कपिल सिब्बल ने किया पलटवार, जानें क्या कहा?

Kapil Sibal Reaction on PM Narendra Modi: देश के चर्चित अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि मणिपुर के मसले पर राजनीति विपक्ष नहीं, आप कर रहे हैं. 

Delhi News: देश में मणिपुर (Manipur) और नूंह में हिंसक घटना, महिलाओं को​ निर्वस्त्र कर घुमाने, दिल्ली सेवा विधेयक आदि मसलों को लेकर देश की राजनीति में भूचाल जैसे हालात हैं. इन मसलों के गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने संसद के मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session) के दौरान मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रखा था. विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार को गिर गया, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की ओर से मणिपुर को लेकर दिए गए बयान पर चर्चित अधिवक्ता और सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने पलटवार किया है. उन्होंने पीएम को निशाने पर लेते हुए कहा कि इन मसलों पर राजनीति विपक्ष नहीं, आप कर रहे हैं. 

कपिल सिब्बल ने पीएम के बयान पर पलटवार करते हुए शुक्रवार सुबह अपने ताजा ट्वीट में लिखा- पीएम मोदी कहते हैं कि मणिपुर में तीन माह से जारी हिंसा पर विपक्ष राजनीति खेल रहा है. यह काफी नहीं है, पर याद रखें, सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की थी. शीर्ष अदालत ने कहा था, 'यह संवैधानिक लोकतंत्र में अस्वीकार्य है'. पीएम साहब! विपक्ष नहीं बल्कि राजनीत वो खेल रहे है जो जो चुप थे ". बता दें कि सांसद कपिल सिब्बल ने गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह को नसीहत देते हुए कहा था कि आप अनर्गल आरोप के बदले शासन पर ध्यान क्यों नहीं देते? मणिपुर, हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में आपकी सरकार है. वहां पर आपकी सरकार का क्या हाल है, यह आप बखूबी जानते हैं. कहीं ऐसा न हो कि आप कर्नाटक के बाद एमपी भी हार जाएं.

कल पीएम मोदी ने क्या कहा था? 

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि मोशन लाने के लिए आप सभी को धन्यवाद. साथ ही ये भी कहा था कि वो अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान भारत को दुनिया के शीर्ष तीन देशों स्थान दिलाएंगे. इससे आगे पीएम मोदी ने मणिपुर की महिलाओं को आश्वासन दिया कि राज्य में शांति बहाल करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं. भारत और संसद आपके साथ है. राज्य और केंद्र सरकारें प्रदेश में शांति और विकास वापस लाने के लिए सभी प्रयास कर रही हैं, क्योंकि उनकी सरकार ने अविश्वास प्रस्ताव जीत लिया है. इसके जवाब में विपक्ष ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान सदन का बहिष्कार इसलिए किया कि पीएम ने 90 मिनट के अपने भाषण में मणिपुर के मसले पर ठीक से नहीं रखा. 

यह भी पढ़ें: Delhi Ordinance Bill: 'ये तो अराजकता है' दिल्ली सेवा बिल पर सौरभ भारद्वाज बोले- 'किस बात के विश्वगुरु, आपको...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget