एक्सप्लोरर

राउज एवेन्यू कोर्ट में कपिल मिश्रा ने 2020 के एक्स पोस्ट पर दी सफाई, कहा- 'मैंने...'

Kapil Mishra Controversial Tweet: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान कपिल मिश्रा के एक्स पोस्ट को लेकर आरोप है कि उनका बयान समाज में विभाजन पैदा करने वाले और चुनावी माहौल को बिगाड़ने वाले थे. 

Kapil Mishra BJP: दिल्ली के कानून मंत्री और बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान किए गए भड़काऊ ट्वीट्स एक बार फिर सियासी गलियारों में सुर्खियों में है. राउज एवेन्यू कोर्ट में मंगलवार (8 अप्रैल) को सुनवाई के दौरान कपिल मिश्रा के वकील ने दलील देते हुए कहा कि उनके मुवक्किल ने अपने बयानों में 'किसी धर्म या समुदाय को नहीं बल्कि विपक्षी दलों कांग्रेस और आम आदमी पार्टी' को निशाना बनाया था.

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वैभव चौरेसिया की अदालत में हुई सुनवाई में कपिल मिश्रा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित हुए. दिल्ली पुलिस ने इस मसले पर अदालत को बताया कि सोशल मीडिया मंच एक्स से रिपोर्ट मंगाने के प्रयास जारी हैं. 

राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में कुछ कानूनी बिंदुओं पर सफाई मांगी है, जिस पर कपिल मिश्रा के वकील ने अगली तारीख पर जवाब देने का समय मांगा. अदालत ने कानून मंत्री के वकील के इस आग्रह स्वीकार कर सुनवाई की अगली तारीख 26 मई तय की है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 23 जनवरी 2020 को विधानसभा चुनाव के दौरान कपिल मिश्रा ने एक्स पर कुछ बयान पोस्ट किए थे, जिन्हें लेकर आरोप है कि वे समाज में विभाजन पैदा करने वाले और चुनावी माहौल को बिगाड़ने वाले थे. रिटर्निंग ऑफिसर की शिकायत पर इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी. अदालत ने इस पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 के तहत संज्ञान लिया है, जो चुनाव के दौरान वर्गों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने से संबंधित है.

इससे पहले 7 मार्च को स्पेशल कोर्ट ने कपिल मिश्रा की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह उम्मीदवारों के आपत्तिजनक भाषणों पर सख्ती से लगाम लगाए, जिससे चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रहे. अदालत ने कहा कि कपिल मिश्रा के बयान धर्म के आधार पर परोक्ष रूप से नफरत फैलाने की कोशिश के तहत आते हैं.

इस मामले ने एक बार फिर दिल्ली की राजनीति को गर्मा दिया है. विपक्षी दलों ने बीजेपी पर चुनाव में सांप्रदायिक माहौल बनाने का आरोप लगाया है. इसके उलट कपिल मिश्रा विरोधियों के हमले को खुद के खिलाफ 'राजनीतिक बदले की कार्रवाई' बताते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
DU नॉर्थ कैंपस में और CCTV लगाने के निर्देश, CM बोलीं- 'सुरक्षा से...'
DU नॉर्थ कैंपस में और CCTV लगाने के निर्देश, CM बोलीं- 'सुरक्षा से...'
CJP प्रोटेस्ट: 20 जुलाई को हुई हिंसा का मामला, पुलिस ने दर्ज की FIR 
CJP प्रोटेस्ट: 20 जुलाई को हुई हिंसा का मामला, पुलिस ने दर्ज की FIR 
थप्पड़ कांड: मंत्री प्रवेश वर्मा को नोटिस पर AAP बोली, 'दिल्ली पुलिस इतनी...'
थप्पड़ कांड: मंत्री प्रवेश वर्मा को नोटिस पर AAP बोली, 'दिल्ली पुलिस इतनी...'

वीडियोज

दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'
ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट
बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget