एक्सप्लोरर

JNU छात्र संघ चुनाव को लेकर बैठक के बीच ABVP और लेफ्ट में झड़प, देर रात छात्रों के बीच मारपीट में कई घायल

Clash in JNU: 'यूनिवर्सिटी जनरल बॉडी मीटिंग' के दौरान एबीवीपी और वामपंथी सदस्यों में हुई हिंसक झड़प के चलते कई छात्र घायल हो गए. 

JNU Clash During Student Union Election Meeting: दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर शुक्रवार 9 फरवरी की रात कार्यक्रम आयोजित कियी. इस दौरान 2 गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. 'यूनिवर्सिटी जनरल बॉडी मीटिंग' के दौरान एबीवीपी और वामपंथी सदस्यों में हुई हिंसक झड़प के चलते कई छात्र घायल हो गए. देर रात हुई हिंसक झड़प का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ साफ दिख रहा है कि दोनों गुटों में लगातार झड़प हो रही है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जेएनयू कैंपस में बीती रात  विश्वविद्यालय की आम सभा की बैठक हुई. इस दौरान वामपंथी संगठनों और आरएसएस समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों के बीच जेएनयूएसयू चुनाव कराने को लेकर झड़प हो गई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जान बूझकर अडंगा लगाने और हंगामा करने का आरोप लगाया. विवाद बढ़ने पर मामला मारपीट की नौबत तक पहुंच गई. इस घटना के कुछ छात्र घायल हुए हैं. इस घटना को लेकर पुलिस अभी तक शिकायत दर्ज नहीं की है. 

अपना एजेंडा चलाना चाहते हैं ABVP वाले 

यह घटना 2024 के जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव के लिए चुनाव आयोग के सदस्यों का चुनाव करने के लिए साबरमती ढाबा में एक बैठक के दौरान हुई. बैठक के दौरान जेएनयू काउंसलर अनघा प्रदीप ने एबीवीपी पर आरोप लगाया कि वो आम सभा की बैठक को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं. साल 2019 के बाद जेएनयूएसयू चुनाव हो रहे हैं. जेएनयूएसयू छात्रों के लिए निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था है. 1200 हस्ताक्षर एकत्र करने के बाद विश्वविद्यालय की आम सभा की बैठक (यूजीबीएम) बुलाई गई.

इसके बावजूद, जेएनयू प्रशासन और एबीवीपी से जुड़े छात्र अपना एजेंडा चला रहे हैं कि जेएनयूएसयू एक अधिसूचित निकाय नहीं है और यह अवैध है. एबीवीपी कार्यकर्ता कहने लगे कि हम यूजीबीएम की अध्यक्षता नहीं कर सकते. साथ ही वामपंथी छात्रों के साथ गलत तरीके से पेश आना शुरू कर दिया. साउंड माइक सिस्टम को संभाल रहे छात्रों के साथ धक्का-मुक्की शुरू की. 

AISA-SFI वाले दे रहे थे बैठक छोड़ने की धमकी

अनघा प्रदीप का आरोप है कि एबीवीपल समर्थित छात्रों ने आम छात्रों को भी पीटना शुरू कर दिया. हालांकि, एबीवीपी जेएनयू के अध्यक्ष उमेश चंद्र ने आरोप लगाया कि ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया एसएफआई के सदस्य उन्हें बैठक छोड़ने की धमकी दे रहे थे. वे टेंट हाउस कर्मियों को स्पीकर सिस्टम चालू करने की धमकी दे रहे थे. वे उनके खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी कर रहे थे. हम चाहते थे कि कार्यवाही शांतिपूर्वक चले इसलिए हमने हस्तक्षेप किया. 

Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट ने जंगल को क्यों बताया हरित फेफड़े, जानें और क्या कहा?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
फतेहपुर बेरी में इवेंट गोदाम में भीषण आग, संकरी गलियों के बीच दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
फतेहपुर बेरी में इवेंट गोदाम में भीषण आग, संकरी गलियों के बीच दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
दिल्ली: सलून में घुसकर 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
दिल्ली: सलून में घुसकर 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget