एक्सप्लोरर

IRCTC Tour Package 2022: लद्दाख घूमने के लिए IRCTC ने आगरा से किया हवाई पैकेज का एलान, जानें- कितना है किराया?

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने पहली बार आगरा से लद्दाख वाया नई दिल्ली एक हवाई टूर पैकेज का ऐलान किया है. जिसमें आप सिर्फ 49,500 रुपए में लद्दाख की सैर कर पाएंगे. आइए जानते हैं पूरी डिटेल

IRCTC Tour Package 2022: सितंबर के महीने में अगर आप लद्दाख (Ladakh) जाने का प्लान बना रहे हैं. तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन IRCTC यात्रियों के लिए एक शानदार हवाई पैकेज लेकर आया है. यात्रियों की अधिक मांगों को देखते हुए आईआरसीटीसी ने पहली बार आगरा से लद्दाख वाया नई दिल्ली एक हवाई टूर पैकेज का ऐलान किया है.

आगरा से शुरू होगी लद्दाख की यात्रा

आगरा से लद्दाख घूमने जाने वाले लोगों के लिए अलग-अलग तारीख पर इस हवाई टूर पैकेज बुलाया गया. जिसमें कि 7 रात और 8 दिन की यात्रा होगी. ये पैकेज 28  सितंबर से 5 अक्टूबर तक का होगा. आने वाली 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक यात्री आगरा से लद्दाख घूमने के लिए अपने टूर पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं आगरा से दिल्ली और फिर लद्दाख ले जाया जाएगा.

यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

टूर पैकेज में आगरा से नई दिल्ली तक यात्रियों को सड़क मार्ग से ले जाया जाएगा और फिर लद्दाख जाने और आने के लिए फ्लाइट की व्यवस्था होगी. सड़क मार्ग से होते हुए आगरा से दिल्ली पहुंचने पर दिल्ली में एक रात तो होटल में रुकने और भोजन की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी की तरफ से की गई है.

UP Monsoon Session: मायावती का दावा- यूपी सरकार ने विधानसभा में माना गन्ना किसानों का है बकाया, लंपी वायरस पर दी ये प्रतिक्रिया

शांतिस्तूप, नुब्रा वैली के साथ इन जगहों की कर पाएंगे सैर

यात्रियों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी ने 3 सितारा होटल में ठहरने की व्यवस्था की है जहां पर भोजन की व्यवस्था भी होगी. इसके साथ ही लद्दाख में भी यात्रियों के रुकने के लिए होटल की व्यवस्था होगी. इसके अलावा स्तूप एवं मठ दर्शन, शाम वैली में लेह पैलेस, शांतिस्तूप, गुरूद्वारा, नुब्रा वैली में स्थित कैंप में रात्रि विश्राम, दिस्कीत, हुण्डर व तुर्तुक गॉव एवं स्थानीय जगहों की सैर के साथ प्रसिद्व पेन्गॉन्ग झील का भ्रमण कराया जायेगा.

जानिए कितना है पैकेज का किराया

लखनऊ में आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के मुताबिक एक व्यक्ति के लिए इस पैकेज का बुकिंग शुल्क ₹49,500 होगा. वहीं यदि 2 व्यक्तियों के लिए बुकिंग की जाती है तो इसका मूल्य ₹44, 500 रहेगा. वही तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर ₹45,900 का बुकिंग शुल्क रहेगा. वहीं माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य बेड के साथ 42 हजार और 38, 800 बिना बेड के होगा.

ऐसे करें पैकेज के लिए बुकिंग

इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ आधार पर की गयई है. साथ ही इसमें LTC की सुविघा भी उपलब्घ है. इसके साथ ही यात्री इस पैकेज के लिए बुकिंग आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थित पर्यटन सुविधा केंद्र और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी करा सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए इन मोबाइल नबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं.

20 सालों में इस बार यूपी विधानसभा में सबसे ज्यादा महिला विधायक, इन्हें कैबिनेट में भी मिली जगह, देखें आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget