एक्सप्लोरर

Delhi Liquor Policy: दिल्ली में सोमवार को होटल, क्लब और बार में नहीं परोसी गई शराब, कई ठेके भी रहे बंद, जानें वजह

Delhi Liquor: दिल्ली सरकार ने रविवार को शराब के खुदरा लाइसेंस की समय सीमा को एक महीने के लिए बढ़ा दिया. इसके बाद शहर में एक अगस्त को होटल, क्लब, बार में शराब नहीं दी गई.

Delhi Liquor News: दिल्ली सरकार ने शराब की बिक्री के लिए अपनी पुरानी आबकारी नीति को वापस करने का फैसला किया. इसके साथ ही सरकार ने मौजूदा शराब की दुकानों के लाइसेंसों की वैधता को भी 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है. इसी बीच आज 1 अगस्त सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में होटल, क्लब और बार में शराब नहीं परोसी गई. 31 जुलाई को अपने आबकारी लाइसेंस की समय सीमा समाप्त हो जाने के कारण ठेके भी बंद रहे. उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने रविवार को शराब के खुदरा लाइसेंस की समय सीमा एक महीने के लिए बढ़ाने का फैसला किया था. दिल्ली कैबिनेट के फैसले को उपराज्यपाल वी के सक्सेना की मंजूरी मिलने के बाद आबकारी विभाग इस संबंध में एक आदेश जारी करेगा.

आईटीओ के निकट स्थित शराब के एक ठेके के संचालक ने कहा, ‘‘हमें कुछ नहीं पता कि यह आदेश कब तक आयेगा. अगर यह आदेश आज आ भी जाता है तो हमारे पास बेचने के लिए सामग्री नहीं है.’’ जोनल लाइसेंस धारक ने कहा कि अब भी अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है क्योंकि आबकारी विभाग के आदेश में अब देरी हो रही है. उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि सरकार ने पुरानी आबकारी नीति को वापस लेने की घोषणा की है, ऐसे में हम भी कारोबार समेटने की प्रक्रिया में जुट गये हैं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम सबसे ज्यादा पीड़ित हैं क्योंकि काफी निवेश करने के बावजूद, हम कुछ महीनों के भीतर ही शराब की खुदरा बिक्री छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं.’’

उल्लेखनीय है कि नई आबकारी नीति 2021-22 के तहत दिल्ली सरकार ने पूरे शहर को 32 जोन में बांटकर 849 खुदरा लाइसेंस जारी किए थे और यह नीति 17 नवंबर 2021 से लागू की गई थी. रेस्तरां चलाने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से उच्चतम स्तर पर प्रशासनिक अक्षमता प्रतीत होती है जिसके चलते यह स्थिति पैदा हुई. उन्होंने कहा, ‘‘यदि वह लाइसेंस की समय सीमा को विस्तारित करना चाहती थी तो उसे पहले ही ऐसा करना चाहिए था.’’

Delhi Encroachment: दिल्ली में जग प्रवेश चंद्र अस्पताल के पास से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, मरीजों को होती थी परेशानी

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस बीच, दिल्ली सरकार ने देसी शराब के ठेकों के लाइसेंस की समय सीमा 30 सितंबर तक दो महीने के लिए बढ़ा दी है, हालांकि नयी निविदा को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है.

Noida Noise Pollution: नोएडा के 'साइलेंट जोन' में भी शोर, UPPCB की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget