एक्सप्लोरर

अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गैंग का पर्दाफाश, दिल्ली और पंजाब के इलाकों में होती थी सप्लाई

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें हेरोइन के साथ-साथ नशीला पदार्थ जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹1.5 करोड़ है.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल ने एक अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में डेढ़ किलो अल्प्राजोलम और 606 ग्राम हीरोइन जब्त की है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक जिसकी बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है. दिल्ली पुलिस ने इस कार्रवाई में दो कुख्यात ड्रग तस्करों को भी अरेस्ट किया है. 

कैसे हुआ मामले का खुलासा 

दिल्ली पुलिस को 28 जून को दिल्ली के गाजीपुर इलाके में हरिजन बस्ती के पास एक बड़ी खेप की डिलीवरी की सूचना मिली थी. दिल्ली पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए इलाके में छापेमारी की गई और आरोपी महेंद्र पाल को अरेस्ट कर लिया.

दिल्ली पुलिस ने इस छापेमारी में 1.543 किलो अल्प्राजोलम और हेरोइन बरामद किया. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/22/29 के तहत केस दर्ज किया गया.

पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा 

दिल्ली पुलिस ने जब महेंद्र पाल ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अल्प्राजोलम को यूपी के रामपुर से और हेरोइन को बरेली से मंगाता था. अल्प्राजोलम का उपयोग हेरोइन की शक्ति बढ़ाने के लिए किया जाता है. वह यह नशीला पदार्थ दिल्ली और पंजाब के कई इलाकों में सप्लाई करता था.

दिल्ली पुलिस के मुतबिक 11 जुलाई को महेंद्र के खुलासे के आधार पर पुलिस टीम ने बरेली के फरीदपुर इलाके से नशे का सप्लायर नत्थू खान को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर 310 ग्राम हेरोइन और अन्य सबूत बरामद किए गए.

दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास

दिल्ली पुलिस के मुताबिक महेंद्र पाल बरेली के फरीदपुर का रहने वाला है. 10वीं पास है और पहले अल्प्राजोलम की सप्लाई करता था. बाद में खुद का नेटवर्क बना लिया. दूसरा आरोपी नत्थू खान बरेली का रहने वाला है. वह एनडीपीएस एक्ट सहित तीन मामलों में पहले गिरफ्तार हो चुका है. उसका भाई अफीम की वैध खेती करता था जिसका दुरुपयोग कर हेरोइन बनाई जा रही थी.

दिल्ली पुलिस की जांच जारी 

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है. पुलिस अब सप्लाई चेन के मुख्य सोर्स तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के मोहन गार्डन में टूर से लौटे दोस्तों में मामूली कहासुनी के बाद चाकू से हमला, मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget