एक्सप्लोरर

Diwali-Chhath पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर किया गया ये खास इंतजाम

Delhi Railway station: भारतीय रेल ने ट्रेन में सवार होने के दौरान यात्रियों को होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए दिल्ली के सभी स्टेशनों पर कई तरह की सुविधाएं मुहैया करा रहा है. 

Delhi News: दिवाली और छठ पूजा का त्योहार ऐसा है जिस दौरान दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के कई बड़े शहरों के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ ट्रेनों में सवार होने के लिए पहुंचती है. इनमें सबसे ज्यादा यात्री यूपी-बिहार जैसे पूर्वांचल इलाकों के होते हैं, जो अपने परिजनों के साथ त्योहारों को मनाने के लिए अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रा की नीयत से रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं. इस दौरान जिस शहर के स्टेशन पर सबसे ज्यादा भीड़ होती है, उनमें राजधानी दिल्ली के स्टेशन पहले पायदान पर हैं, जहां देश के कोने-कोने से लोग रोजगार-व्यापार को लेकर रह रहे हैं. 

इस बार दिवाली और छठ पर उन्हीं प्रवासी यात्रियों की सुविधा के लिए जहां रेलवे ने कई त्योहार विशेष ट्रेनों की शुरुआत की है तो कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाये गए हैं. जबकि कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों को लगाया गया है. ताकि लोगों को कन्फर्म टिकट मिल सके और लोग सुखद यात्रा के अनुभव के साथ त्योहार के लिए घर रवाना हो सकें.

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने किए कई इंतजाम

भारतीय रेल ने ट्रेन में सवार होने के दौरान यात्रियों को होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए दिल्ली के सभी स्टेशनों पर कई तरह की सुविधाएं मुहैया करा रहा है. ताकि लोग आराम से स्टेशन पर ट्रेनों की प्रतीक्षा के साथ स्टेशन और ट्रेन के आगमन के बाद व्यवस्थित तरीके से सवार हो सकें. साथ ही उन्हें अन्य मूलभूत सुविधाएं भी मिल सके. इसके बारे में जानकारी देते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एबीपी लाईव को बताया की स्टेशन परिसर में यात्रियों की सहूलियत के लिए टेंट लगाया गया है. ताकि प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ न हों और यात्री भी आराम से बैठ कर ट्रेनों की प्रतीक्षा कर सकें.

सुरक्षा के लिए तैनात किए गए अतिरिक्त पुलिसकर्मी

उन्होंने बताया कि नई दिल्ली स्टेशन परिसर में लगाए गए टेंट में लगभग 5 हजार यात्री आराम से बैठ सकते हैं. इससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ इकट्ठा नहीं होती है. ट्रेन में यात्रा के लिए सवार होने से पूर्व प्रतीक्षारत यात्रियों की सुविधाओं के लिए टेंट में लाइट, फैन, पानी, पोर्टेबल टॉयलेट, टीवी स्क्रीन, फूड स्टॉल, ट्रेन सूचना डिस्प्ले आदि की भी व्यवस्था की गई है. वहीं टेंट में दीपावली और छठ के भक्ति गीत भी बजाए जा रहे हैं, जो यात्रियों की प्रतीक्षा के दौरान सुखद अनुभूति प्रदान करते हैं. ट्रेन के आगमन की उद्घोषणा के बाद यात्रियों को प्लेटफॉर्म की तरफ जाने की अनुमति दी जाती है. जहां वे कतारबद्ध तरीके से ट्रेन में सवार होते हैं. वहीं यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसर-प्लेटफॉर्म पर व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त रेलवे पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है जो यात्रियों को ट्रेनों में सवार होने में सहायता करते हैं जिससे किसी भी तरह की अफरा-तफरी की संभावना नहीं रहती है.

अतिरिक्त टिकट काउंटर और चिकित्सा सेवा भी 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट और पहाडगंज दोनों ही तरफ अतिरिक्त टिकट काउंटर भी बनाए गए हैं. ताकि बिना किसी असुविधा के लोग यात्रा टिकट खरीद सकें. यहां पर भी रेलकर्मियों की तैनाती की गई है. ताकि लोग व्यवस्थित तरीके से टिकट प्राप्त कर सकें. वहीं, यात्रियों के लिए प्राथमिक उपचार और चिकित्सक की सेवा की व्यवस्था भी की गई है. ताकि किसी प्रकार की चिकित्सीय आपात स्थिति से निपटा जा सके. अधिकारी ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुगम और सुखद यात्रा की शुरुआत के लिए तमाम तरह की व्यवस्था की गई है. इसलिए यात्रा के लिए स्टेशन पहुंचने वाले यात्री हड़बड़ाए नहीं, समय से घर से निकलें और फिर ट्रेन के स्टेशन पर आगमन के बाद व्यवस्थित तरीके से सवार हो कर सुरक्षित यात्रा कर त्योहारों के लिए घरों को जाएं.

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में जमकर चले चले लात-घूंसे..., वीडियो हो रहा तेजी से वायरल, जानें वजह

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget