एक्सप्लोरर

Independence Day: लाल किले पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा, 21 तोपों से सलामी, जानें सबकुछ

Independence Day 2024: कल भारत 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. पीएम मोदी ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र को संबोधित करेंगे. वायुसेना के हेलीकॉप्टर पुष्प वर्षा करेंगे और 21 तोपों की सलामी दी जाएगी.

Independence Day 2024 Celebration: 15 अगस्त को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है, इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, भारतीय वायुसेना के दो एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव लाइन एस्टर्न फॉर्मेशन में कार्यक्रम स्थल पर पुष्प वर्षा करेंगे. लाल किला पर होने वाली पुष्प वर्षा के बाद प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे.

यहां सेना की 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के बहादुर बंदूकचियों द्वारा 21 तोपों की सलामी भी दी जाएगी. 21 तोपों की सलामी के लिए स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन का उपयोग किया जाएगा. हेलीकॉप्टर से होने वाली पुष्प वर्षा के बाद प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे. उनके भाषण के समापन पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट राष्ट्रगान गाएंगे.

इस समारोह में देशभर के विभिन्न स्कूलों से कुल 2,000 कैडेट भाग लेंगे. ये कैडेट प्राचीर के सामने ज्ञानपथ पर बैठेंगे. वे विशिष्ट रूप से निर्मित तिरंगा किट के साथ 'मेरा भारत' लोगो बनाएंगे. कार्यक्रम में नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) के कुल 500 वॉलंटियर भी भाग लेंगे. 15 अगस्त को इससे पहले लाल किले पर पहुंचने के उपरांत प्रधानमंत्री का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे.

यह लोग करेंगे पीएम मोदी का स्वागत
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सलामी गारद का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर की ओर बढ़ेंगे, जहां उनका स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी करेंगे.

पीएम के सलामी में ये लोग होंगे शामिल
प्रधानमंत्री के लिए सलामी गारद दल में सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस से एक-एक अधिकारी और 24 कर्मी शामिल होंगे. इस वर्ष भारतीय नौसेना समन्वयकारी सेना है. सलामी गारद की कमान कमांडर अरुण कुमार मेहता संभालेंगे. प्रधानमंत्री के गार्ड में सेना की टुकड़ी की कमान मेजर अर्जुन सिंह संभालेंगे, नौसेना की टुकड़ी की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर गुलिया भावेश एनके संभालेंगे और वायु सेना की टुकड़ी की कमान स्क्वाड्रन लीडर अक्षरा उनियाल संभालेंगी.

लेफ्टिनेंट संजीत सैनी राष्ट्रीय ध्वज फहराने में PM का करेंगे मदद
दिल्ली क्षेत्र के जीओसी प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्राचीर पर मंच तक ले जाएंगे. लेफ्टिनेंट संजीत सैनी राष्ट्रीय ध्वज फहराने में प्रधानमंत्री की सहायता करेंगे. इसे 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के बहादुर बंदूकचियों द्वारा 21 तोपों की सलामी के साथ समन्वयित किया जाएगा. राष्ट्रीय ध्वज गार्ड में सेना, नौसेना और वायुसेना के एक-एक अधिकारी और 32 अन्य रैंक के जवान तथा दिल्ली पुलिस के 128 जवान शामिल होंगे.

ये जवान प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के समय राष्ट्रीय सलामी देंगे. तिरंगा फहराने के बाद 'राष्ट्रीय सलामी' दी जाएगी. पंजाब रेजिमेंट मिलिट्री बैंड, जिसमें एक जेसीओ और 25 अन्य रैंक शामिल हैं, राष्ट्रीय ध्वज को फहराने और 'राष्ट्रीय सलामी' देने के दौरान राष्ट्रगान बजाएगा.

ये भी पढ़ें: Independence Day: दिल्ली की ये सड़कें रहेंगी बंद, समारोह में इन चीजों को ले जाने पर पाबंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget