एक्सप्लोरर

Delhi: एमसीडी के एक्शन से खौफ में अवैध बांग्लादेशी प्रवासी, किस बात का सता रहा डर?

MCD News: एमसीडी के आदेश में कहा गया है कि अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करने के लिए निगम के स्कूलों में प्रवेश के दौरान अफसर जरूरी सतर्कता बरतें. अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई करें.

Delhi MCD Latest News: दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं के मामले ने पहले से ज्यादा तूल पकड़ लिया है. दिल्ली पुलिस के बाद इसमें एमसीडी की भी एंट्री हो गई है. अब दिल्ली नगर निगम के अधिकारी भी राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चलाएंगे. एमसीडी के सभी 12 जोन में घुसपैठियों के अतिक्रमण का पता लगाकर कार्रवाई होगी. 

इसके अलावा, एमसीडी के शिक्षा विभाग की ओर से नगर निगम के स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों का सत्यापन भी कराएगा. 

दरअसल, एमसीडी ने दिए अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं. यह आदेश प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम जीएनसीटीडी की अध्यक्षता में 12 दिसंबर 2024 को 10 बजकर 30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई थी. इस बैठक में अतिरिक्त आयुक्त (एचक्यू) और डीसी (एचक्यू) ने एमसीडी आयुक्त का प्रतिनिधित्व किया था, अवैध बांग्लादे​शी प्रवासियों के खिलाफ ये आदेश जारी किए गए हैं. 

एमसीडी के आदेश में क्या है?

एमसीडी की ओर से जारी ताजा आदेश में शिक्षा विभाग के अधिकारियों कहा गया है कि अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करने के लिए म्युनिसिपल स्कूलों में प्रवेश के दौरान विभागीय अधिकारी जरूरी कदम उठाएं. एमसीडी ने स्कूलों में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के बच्चों की पहचान करने और सत्यापन करने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए आदेश जारी किया है कि किसी भी अवैध बांग्लादेशी प्रवासी को जन्म प्रमाण पत्र जारी न किया जाए. 

हर शुक्रवार को कार्रवाई रिपोर्ट जमा करें अफसर 

सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग जन्म प्रमाण पत्र जारी करते समय आवश्यक सावधानी बरतें और अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को जन्म प्रमाण पत्र न जारी करने का प्रयास करें. सभी जोन अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी हटाने के लिए जरूरी कदम उठाएं. एमसीडी के अधिकारी इस कार्यवाही को लेकर हर शुक्रवार को 3 बजकर 30 बजे तक कार्रवाई रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर (एचक्यू) के कार्यालय में जमा करें. 

दिल्ली में प्रदूषण से हाल बेहाल, IMD का येलो अलर्ट, 2024 की समाप्ति से पहले कब होगी बारिश?

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget