एक्सप्लोरर

कौन हैं IAS विकास आनंद? जो बने दिल्ली की CM रेखा गुप्ता के सचिव

IAS Vikas Anand: AGMUT कैडर के आईएएस ऑफिसर विकास आनंद को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सचिव नियुक्त किया गया है. वो 2002 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.

IAS अधिकारी विकास आनंद को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का सचिव नियुक्त किया गया है. यूपी के रहने वाले विकास आनंद 2002 बैच के AGMUT कैडर के अधिकारी हैं. जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली से इन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. आईआईटी दिल्ली से एमटेक किया हुआ है. सार्वजनिक प्रशासन के क्षेत्र में पीजी (मास्टर्स) की पढ़ाई उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, जॉन एफ कैनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट से की है. केंद्र में कई पदों पर सेवा दे चुके हैं.

किन किन पदों पर दे चुके हैं सेवा

विकास आनंद केंद्र सरकार के पंचायती राज विभाग में 17-02-2023 से 01-02-2025 संयुक्त सचिव पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं. दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में 11-09-2020 से 08-03-2021संयुक्त सचिव पद पर रह चुके हैं. 08-06-2017 से 17-06-2018गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री के निजी सचिव निदेशक रह चुके हैं. 

दिल्ली सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग में 25-03-2020 से 27-08-2020 तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी संयुक्त सचिव समकक्ष रह चुके हैं. दिल्ली के शहरी विकास विभाग, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार भवन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संयुक्त सचिव समकक्ष पद पर 06-09-2019 से 11-09-2020 तक सेवा दे चुके हैं. 

दिल्ली की सीएम का सचिव बनाए जाने के बाद विकास आनंद के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दिल्ली में 27 सालों बाद बीजेपी की सरकार बनी है. सरकार का ध्यान अपने फैसलों से जनता को लाभ पहुंचना है. विकास आनंद अरविंद केजरीवाल और आतिशी की सरकार के समय भी अपनी सेवा दे चुके हैं. 

दिल्ली सरकार के साथ काम करने का उनका अनुभव गौर करने लायक है. दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के शासन के दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर सेवा दी. आप सरकार ने अपने शिक्षा मॉडल की खूब तारीफ की थी. IAS साल 2020 से 2023 के दौरान दिल्ली जल बोर्ड के  अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर रहे.  फिलहाल दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी बीजेपी की सरकार पर हमलावर है.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget