एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: दिल्ली में भगवान राम और मंदिर वाले झंडों, पोस्टरों की बढ़ी मांग, जानें किस झंडे की डिमांड सबसे ज्यादा 

PM Narendra Modi ने जब से रामलल प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को दीपावली के रूप में मनाने की अपील की, तभी से विशेष दीये, राम ज्योति, भगवान राम, राम मंदिर के झंडों की मांग बड़े पैमाने पर लोग करने लगे हैं.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी के व्यापारी अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले भगवान राम और मंदिर वाले भगवा झंडों और पोस्टरों की बढ़ती मांग पूरी करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं. फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने शनिवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि जैसे-जैसे अयोध्या 22 जनवरी के भव्य समारोहों के लिए तैयार हो रही है. हजारों कर्मचारी और प्रिंटिंग प्रेस यहां भक्तों की मांग पूरी करने के लिए ओवरटाइम काम कर रहे हैं.

राकेश कुमार यादव ने कहा कि  जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को दीपावली के रूप में मनाने के लिए अपने घरों में विशेष दीये, श्रीराम ज्योति जलाने की अपील की है, तो हमें इस आयोजन से संबंधित धार्मिक वस्तुओं की मांग में वृद्धि की उम्मीद थी, इसलिए हमने अपनी तैयारी शुरू कर दी.

जुलूस में लेंगे 700 व्यापारी भाग

ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के मुताबिक 15 जनवरी की शाम से बाजार सज जाएंगे और एक जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें लगभग 700 व्यापारियों के भाग लेने की उम्मीद है. जैसे-जैसे प्राण-प्रतिष्ठा समारोह नजदीक आ रहा है, दिल्ली के सभी क्षेत्रों से भगवा झंडों की मांग बढ़ रही है तथा कार्यक्रम नियोजक और धार्मिक संस्थान बड़े पैमाने पर ऑर्डर दे रहे हैं. 

धार्मिक संगठनों के लोग थोक में खरीद रहे झंडे

मालवीय नगर के एक दुकानदार अजय ने कहा कि कई धार्मिक संगठन और मंदिर प्रबंधन अधिकारी भीड़ के बीच वितरित करने के लिए इन भगवा झंडों को थोक में खरीद रहे हैं.लोग सिर्फ झंडे, टोपी या पोस्टर के लिए ही नहीं आ रहे हैं, बल्कि वे अपनी बाइक, कार और ऑटो को सजाने वाली वस्तुओं की भी तलाश कर रहे हैं. पहले मैं राजनीतिक दलों के लिए झंडे, पोस्टर और तिरंगे बनाता था. हालांकि, अब उच्च मांग के कारण हमने भगवा झंडे छापना शुरू कर दिया और अब हमारे पास दो से तीन लाख ऑर्डर हैं.'

भगवान के राम के झंडों की मांग सबसे ज्यादा

कड़कड़डूमा में एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक अनिल के मुताबिक झंडे, विशेष रूप से भगवान राम के नाम वाले झंडे, उच्च मांग में हैं. हम जानते थे कि लोग प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्साहित होंगे, लेकिन हमने इस अवसर का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के बाजारों में इस उच्च स्तर की मांग की उम्मीद नहीं की थी. जनता की मांग के अनुरूप सामग्रियों की आपूर्ति के लिए प्रिंटिंग प्रेस चौबीसों घंटे काम कर रही हैं और उनके अनुरोधों को समय पर पूरा करना हमारी चिंता है.

Delhi Train Delay News: दिल्ली आने वाली कई घंटों की देरी से चल रही है 22 ट्रेनें, जानें रफ्तार पर ब्रेक की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget