एक्सप्लोरर

Delhi Online F.I.R News: दिल्ली में मोबाइल चोरी, खोने या गुम हो जाने पर घर बेठे कैसे करें ऑनलाइन एफआईआर, जानिए पूरी प्रक्रिया

अगर हमारा मोबाइल चोरी या गुम हो जाये तो दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है साथ में एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने पड़ जाते हैं. आइये आपको बताते हैं ऑनलाइन FIR दर्ज कराने के प्रोसेस

Delhi Online F.I.R News: अक्सर देखा जाता है कि अगर हमारी कोई कीमती चीज़ खो जाए तो हमें कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है और जब हम एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन जाते हैं तो वो उलझनें अलग होती हैं. साथ ही ऑनलाइन एफआईआर की प्रक्रिया इन सब झंझटों से आपको बचा सकती है और आपके समय को भी.

दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर करें एफआईआर

अगर आपका मोबाइल कहीं खो जाता है या अगर चोरी हो जाता है तो आप चोरी होने के तुरंत बाद ही एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं. इसके लिए आपको दिल्ली पुलिस की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एफआईआर वाले सेक्शन में अपनी शिकायत दर्ज करनी होती है. आप किसी अन्य मोबाइल से ही ऑनलाइन ही चोरी होने के तुरंत बाद ही एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं.

उस इलाके के पुलिस स्टेशन में भी रिपोर्ट दर्ज कराएं

ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करते वक्त आपको मोबाइल के IMEI नंबर, ईमेल आईडी, चालू मोबाइल नंबर, पता और अन्य संबंधित जानकारी की जरूरत होती है. इसके बावजूद आपका जिस जगह से मोबाइल चोरी हुआ है या गुम हुआ है, उस इलाके के पुलिस स्टेशन में भी रिपोर्ट दर्ज कराएं और शिकायत की कॉपी ले लें. हालांकि रिपोर्ट को थाने के रजिस्टर में लिखे जाने के बाद इसकी एक कॉपी शिकायत दर्ज कराने वालों को भी दी जाती है. इसके बाद थाने में यह रजिस्टर्ड किया जाता है कि शिकायकर्ता को शिकायत की एक कॉपी दी जा चुकी है.

शिकायत का स्क्रीनशॉट लें

अपने मोबाइल से ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने के बाद आप अपनी शिकायत का स्क्रीनशॉट ले लें और जिस नंबर से आपने शिकायत दर्ज की है उसे भी ध्यान में रखें. यह भी ध्यान में रखे कि मोबाइल चोरी होने या खो जाने के बाद अपनी बैंकिंग से संबंधित जानकारियों, सिम को कस्टमर केयर से संपर्क कर ब्लॉक करवा देना चाहिए.

यह भी पढ़ें:-

Prayagraj: Magh Mela में मकर संक्रांति से पहले कोरोना विस्फोट, सुरक्षा में लगे 36 जवानों के साथ 38 नए केस, आज HC में होगी सुनवाई

Assembly Elections: PM मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू, उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी आखिरी मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget