एक्सप्लोरर

हिस्ट्रीशीटर को बचाने के लिए उसके भाई ने हेड कॉन्स्टेबल पर धारदार हथियार से बोला हमला, फाड़ी वर्दी, जानें फिर क्या हुआ? 

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी आदिल के भाई बावला ने पुलिस चौकी में घुसकर हमला बोल दिया. इसके बाद आदिल को लेकर मौके से फरार हो गया.

Delhi Latest News: उत्तर पूर्व दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में तैनात हेड कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आदिल के पास से एक पिस्तौल भी बरामद की है. आदिल पर पहले से 27 अटेम्प्ट टू मर्डर के मामले पहले से दर्ज हैं. 

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी के मुताबिक घटना 29 नवंबर की है. घटना के समय हेड कॉन्स्टेबल आजाद अख्तर ने पेट्रोलिंग के दौरान मोहम्मद आदिल को संदिग्ध गतिविधियां करते हुए पकड़ लिया. इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल ने पूछताछ के मकसद से आदिल हिरासत में लेकर गौतम विहार पुलिस बूथ पर पहुंच गए. ठीक उसी समय उसका भाई बावला 3 से 4 महिलाओं के साथ पुलिस बूथ पर पहुंच गया. बावला ने हेड कॉन्स्टेबल आजाद अख्तर के साथ गाली गलौच और मारपीट की. 

चौकी में घुसकर हेड कांस्टेबल पर हमला 

हिस्ट्रीशीटर आदिल का भाई बावला यहीं पर नहीं रुका, उसने हेड कॉन्स्टेबल आजाद अख्तर की वर्दी फाड़ दी और मोहम्मद आदिल ने धारदार हथियार से उनके सीने पर हमला किया, जिससे आजाद अख्तर गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. 

घायल हेड कॉन्स्टेबल आजाद अख्तर को इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल, न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस बीएनएस की अलग-अलग घाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है. 

मुठभेड़ के बाद आदिल गिरफ्तार

डीसीपी के मुताबिक जांच के दौरान आज विशेष स्टाफ और पीएस न्यू उस्मानपुर को आरोपी मोहम्मद आदिल के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली. सूचना में पता चला कि आरोपी एक अत्याधुनिक हथियार से लैस है. सूचना पर काम करते हुए इंस्पेक्टर धीरज की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने यमुना खादर के तीसरे पुश्ता के जंगल में आदिल को घेर लिया और उसे आत्मसमर्पण करने को कहा. 

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पिस्तौल निकाली और पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग की. इसके बाद पुलिस की टीम ने जवाबी कार्रवाई की और 2 राउंड फायरिंग की. एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी और टीम ने उसे पकड़ लिया. उसके कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया, जिसके बाद घायल आरोपी को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया.

दिल्ली में बुजुर्ग की हत्या की सुलझी गुत्थी, नौकर ने किया चाकू से हमला, गर्लफ्रेंड को किराए पर दिलाना था फ्लैट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget