एक्सप्लोरर

Delhi Rain: झमाझम बारिश ने दिल्ली को किया ठप, सड़कें पानी-पानी और लंबा जाम, पुलिस ने क्या कहा?

Delhi Rain-Traffic Jam: दिल्ली-NCR में सुबह से हो रही तेज बारिश ने उमस से राहत दी, लेकिन कई इलाकों में जलजमाव और भारी ट्रैफिक जाम से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं. कई जगहों पर यातायात प्रभावित है.

14 अगस्त की सुबह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है, लेकिन कई जगह जलजमाव और भारी ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी हो गई है.

नोएडा सेक्टर 115, द्वारका, सबरोतो पार्क और आउटर रिंग रोड समेत कई हिस्सों में पानी भर गया है. लगातार हो रही बारिश से अंडरपास और मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ.

कई जगह जलजमाव से थमी रफ्तार

सुबह की शुरुआत में हुई तेज बारिश ने जहां तापमान में गिरावट लाकर मौसम सुहाना कर दिया, वहीं शहर के कई हिस्सों में जलजमाव ने राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं.

आउटर रिंग रोड के सबरोतो पार्क क्षेत्र और कई अंडरपास में पानी भरने से यातायात की रफ्तार थम सी गई. फुटबॉल फेडरेशन, दिल्ली जल बोर्ड के पास और भारत वंदना पार्क, द्वारका क्षेत्र में भीषण जाम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

एक व्यक्ति ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा, “1 घंटे से ट्रैफिक में फंसा हूं, निकलवा दो प्लीज.” इस पर दिल्ली पुलिस ने तुरंत जवाब देते हुए लिखा, “धन्यवाद, क्षेत्रीय यातायात निरीक्षक को सूचित कर दिया गया है.”

सड़कों पर रेंग रहे हैं वाहन

द्वारका सेक्टर 9 चौराहे और आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही, जहां वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रहे थे. बारिश के कारण सड़क पर पानी और गड्ढों ने दोपहिया वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ा दी.

वहीं, नोएडा सेक्टर 115 में भी जलजमाव के कारण कई वाहन बंद हो गए और लोगों को धक्का लगाकर उन्हें किनारे करना पड़ा. बारिश के बीच दिल्ली पुलिस और यातायात पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं और लगातार सोशल मीडिया पर लोगों की शिकायतों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

मौसम विभाग ने दोपहर तक रुक-रुककर बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है. विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि, बारिश से दिल्लीवासियों को उमस और गर्मी से राहत मिली है, लेकिन जलनिकासी व्यवस्था की कमियों ने एक बार फिर पुराने सवाल खड़े कर दिए हैं.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget