एक्सप्लोरर

'चुनाव के लिए अगर हमें....', दिल्ली में वायु प्रदूषण पर संजय सिंह का BJP पर आरोप

Delhi Air Quality: दिल्ली में वायु प्रदूषण के मुद्दे ने राजनीतिक रंग ले लिया है. पार्टियां एक दूसरे पर दोषारोपण कर रही हैं. दिल्ली की सरकार इसके लिए हरियाणा की सरकार को दोषी ठहरा रही है.

Delhi News: आप सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने पराली जलाने की घटनाओं पर विपक्षी बीजेपी को घेरते हुए कहा कि हरियाणा की सरकार दिल्ली की जनता को परेशान करना चाहती है और इसका पूरा दोष दिल्ली सरकार पर मढ़ना चाहती है. संजय सिंह ने दावा किया कि हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं डेढ़ गुना बढ़ गई हैं. 

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में संजय सिंह ने कहा, ''अगर बीजेपी, पीएम नरेंद्र मोदी और हरियाणा की डबल इंजन की सरकार आप को केवल इसलिए बदनाम करे कि चुनाव आ रहे हैं तो इसका कोई समाधान नहीं है. हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में डेढ़ गुना वृद्धि हुई. यानी कि कम होने की जगह वृद्धि हुई है और सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है. पूरे आंकड़े रखिए ना तो सबको पता चलेगा कि कौन जिम्मेदार है.''

संजय सिंह ने आगे कहा, ''हरियाणा की सरकार दिल्ली की चुनावों को ध्यान में रखते हुए चाहती है कि दिल्ली के लोग जहरीली हवाओं के बीच रहें. सांस लेने में तकलीफ हो और आम आदमी पार्टी को दोषी माना जाए. यह प्रमुख कारण है. बाकी दावे कुछ भी करते रहिए."

हमने क्या प्रयास किए, इसके आंकड़े रख दिए हैं- संजय सिंह

आप नेता ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रयास कर रही है इसलिए दिल्ली में साफ हवा के दिन में वृद्धि हुई है. सारे आंकड़े रखे हैं कि हमने क्या प्रयास किए हैं. ये (बीजेपी) लोग सिर्फ दिल्ली को बर्बाद करने के लिए काम कर रहे हैं. ये सोच रहे हैं कि उनकी नाक के नीचे दिल्ली की सरकार कैसे अच्छा काम कर रही है तो उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. 

बता दें कि दिल्ली में यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को लेकर भी आतिशी के नेतृत्व वाली आप सरकार को विपक्ष घेर रही है. वहीं, कल जब सत्येंद्र जैन जेल से बाहर निकलने तो उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि यमुना की सफाई के लिए काम दिन-रात किया जा रहा था और काम रोकने के लिए ही उन्हें जेल भेजा गया था. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली के मोतीलाल नेहरू कैंप की झुग्गियों में भीषण आग, तीन झुलसे, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC के फैसले पर CJP बोली- युवाओं को परेशान न करें, खत्म हो मामला
SC के फैसले पर CJP बोली- युवाओं को परेशान न करें, खत्म हो मामला
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
कांवड़ समितियों के लिए दिल्ली सरकार का ऐलान, 15 लाख तक बढ़ेगा अनुदान
कांवड़ समितियों के लिए दिल्ली सरकार का ऐलान, 15 लाख तक बढ़ेगा अनुदान
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget