एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में एग्जाम के दौरान गिरा सीलिंग फैन, तीन छात्र हुए घायल

Delhi University Accident: डीयू के एक कॉलेज में परीक्षा के दौरान एक हादसा हो गया. यहां परीक्षा दे रहे छात्रों के ऊपर एक पंखा गिर गया जिसके बाद छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया.

Delhi News: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के हंसराज कॉलेज (Hansraj College) में बुधवार को परीक्षा के दौरान सीलिंग फैन टूट कर गिर गया जिसकी चपेट में तीन छात्र आकर घायल हो गए. इस घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और हंसराज कॉलेज के छात्रों ने प्रशासन का घेराव किया और जमकर नारेबाजी करते हुए पर इसपर कार्रवाई करने की मांग की. नाराज छात्रों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य का घेराव किया और हंसराज कॉलेज के सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को लेकर जवाब मांगा .

दरअसल, बुधवार को बीकॉम प्रथम वर्ष के सेकंड सेमेस्टर की आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा क्लास में चल रही थी. इस दौरान सीलिंग फैन अचानक टूट कर गिर गया, जिसकी चपेट में तीन छात्र आ गए और वह जख्मी हो गए. वहां मौजूद अन्य छात्रों की मदद से घायल छात्रों का उपचार कराया गया. घटना के बाद छात्र काफी आक्रोशित हुए और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और अन्य छात्रों ने गुरुवार को प्रिंसिपल और कॉलेज प्रशासन के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. जिसके बाद कॉलेज प्रशासन की तरफ से उन्हें आश्वासन देते हुए एक सप्ताह के अंदर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात कही गई है.

एक सप्ताह के अंदर दुरुस्त होगी सारी व्यवस्था
वहीं  इस मामले को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय के पीएचडी छात्र और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशुतोष सिंह ने एबीपी लाइव को बताया कि इस घटना में तीन छात्र घायल हुए है. इसके अलावा बड़ी क्षति भी हो सकती थी जिसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की है. लाइब्रेरी, खेल मैदान और खानपान से लेकर अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने को लेकर पिछले कई दिनों से मांग की जा रही है लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है.'

एबीवीपी ने दिया अल्टीमेटम
आशुतोष सिंह ने कहा, 'इस घटना को लेकर आक्रोशित छात्रों ने प्रशासन का घेराव किया है जिसके बाद कॉलेज प्रशासन की तरफ से एक सप्ताह का वक्त दिया गया है. दिल्ली विश्वविद्यालय का हंसराज कॉलेज राजधानी का ही नहीं बल्कि देश का  सबसे चर्चित शिक्षण संस्थानों में से एक है. दूसरे राज्यों से भी पढ़ने के लिए छात्र यहां पर आते हैं और ऐसी लापरवाही को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.'

य़े भी पढ़ें- Delhi: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब केवल 16 मिनट में नई दिल्ली से एयरपोर्ट पहुंचाएगी मेट्रो की एक्सप्रेस लाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget