एक्सप्लोरर

Delhi: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब केवल 16 मिनट में नई दिल्ली से एयरपोर्ट पहुंचाएगी मेट्रो की एक्सप्रेस लाइन

Airport Express Line Speed: दिल्ली मेट्रो रेल की गति में बीते साल ही विस्तार किया गया था और अब एकबार फिर गति बढ़ाई गई है जिसके तहत एयरपोर्ट लाइन पर मेट्रो 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी.

Delhi News: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (IGI Airport) के रास्ते नई दिल्ली को द्वारका सेक्टर-21 से जोड़ने वाली 23 किलोमीटर लंबी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (Airport Express Line) पर मेट्रो ट्रेनों की परिचालन गति 100 कमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटे कर दी गई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी (DMRC) ने गुरुवार को यह जानकारी दी.  डीएमआरसी को मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त से अनिवार्य मंजूरी मिलने के बाद ट्रेनों की गति बढ़ाने का निर्णय लिया गया.

डीएमआरसी ने कहा कि परिचालन गति बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा करने से यात्री अब नई दिल्ली स्टेशन से हवाई अड्डे (टी-3) तक लगभग 16 मिनट में पहुंच सकते हैं. डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, 'गति में वृद्धि से हवाईअड्डे से शहर के केंद्र राजीव चौक की दूरी काफी कम हो गई है, जहां अब 15 मिनट में पहुंचा जा सकता है. इस वृद्धि के बाद नई दिल्ली से द्वारका सेक्टर -21 मेट्रो स्टेशन तक यात्रा का कुल समय लगभग 20 मिनट होगा.' 

बयान में कहा गया है, 'आने वाले दिनों में अंततः 120 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति सीमा लागू होने के बाद, पूरे एईएल पर यात्रा का कुल समय घटकर केवल 19 मिनट रह जाएगा.' डीएमआरसी के अधिकारी ने बताया कि मेट्रो की गति में तेजी के साथ ही डीएमआरसी ने भारत में नया बेंचमार्क स्थापित किया है. अभी तक देश की सबसे तेज मेट्रो सिस्टम बनी हुई है. 22 मार्च को दिल्ली मेट्रो ने ट्रेनों के संचालन की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया था. 

एयरपोर्ट तक तेज गति से निर्बाध रूप से चलने वाली एक्सप्रेस लाइन मेट्रो यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक साधन है. डीएमआरसी ने टिकट की सुविधा को तेज और कैशलेश बनाने के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है जिसके कारण यात्रियों को अब टिकट खरीदने के लिए लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ता. वे अपने फोन के जरिए भी क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- Delhi Politics: दिल्ली कांग्रेस को जल्द मिल सकता है नया अध्यक्ष, गठबंधन की चर्चाओं के बीच AAP को ऐलान का बेसब्री से इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget