एक्सप्लोरर

Gurugram News: मलेरिया पर काबू पाने के लिए गुरुग्राम में अगले महीने से कराया जाएगा मलेरिया इंडिकेटर सर्वे

Gurugram News: मलेरिया को खत्म करने के मकसद से गुरुग्राम में मई से सितंबर के बीच सर्वे कराया करेगा. पिछले साल जिले में मलेरिया के सिर्फ 2 केस सामना आए थे.

Gurugram News: मलेरिया को खत्म करने के मकसद से गुरुग्राम में मई से सितंबर के बीच सर्वे कराया जाएगा. मलेरिया को लेकर जागरूकता बढ़ाने के मकसद से आज जिले में मलेरिया दिवस मनाया गया. मलेरिया के मामलों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके इसलिए गुरुग्राम में इस महीने की शुरुआत में ही बुखार सर्वे किया जा चुका है. अब जिले में मलेरिया को फैलाने वाले स्रोतों के बीच पैरासाइट्स के प्रवाह का अध्ययन करने की योजना बनाई जा रही है.

स्वास्थ्य दल एकत्र करेंगे डेटा
गुरुग्राम के सीएमओ वीरेंद्र यादव ने कहा कि स्वास्थ्य दल वयस्क और शिशु परजीवी (पैरासाइट) दर, प्लीहा दर, समुदाय में नए मामले, पांच साल से कम उम्र के बच्चों में बुखार के पैटर्न और इनडोर अवशिष्ट स्प्रे के प्रभाव पर डेटा एकत्र करेंगे. मलेरिया इंडीकेटर सर्वे (एमआईएस) मच्छरों की आवाजाही और यह कैसे बड़े पैमाने पर इंसानों द्वारा संचालित होता है, के बीच के बिंदुओं को भी जोड़ेगा. उन्होंने कहा कि टीमें कीटनाशक से उपचारित मच्छरदानी (ITN), कीटनाशकों के इनडोर अवशिष्ट छिड़काव (IRS), छोटे बच्चों में बुखार के त्वरित और प्रभावी उपचार और गर्भवती महिलाओं में मलेरिया की रोकथाम के बारे में जानकारी एकत्र करेंगी.

5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ज्यादा घातक
वैसे तो मलेरिया हर उम्र के इंसानों को प्रभावित करता है, लेकिन 5 साल से कम उम्र के बच्चों में इसका घातक असर देखने को मिल सकता है. मलेरिया से बचने के लिए कीटनाशक से उपचारित मच्छरदानी, मच्छर भगाने वाले लोशन लगाने और आस-पास पानी न भरने देने की सलाह दी जाती है.

पिछले साल मिले थे केवल 2 मामले
सीएमओ वीरेंद्र यादव ने कहा कि यह सर्वे मई से सिंतबर के बीच महीने के शुरुआती 10 दिनों में किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वैसे तो मलेरिया का सर्वेक्षण पूरे साल किया जा सकता है, लेकिन मलेरिया के मामले मई से सितंबर के बीच ज्यादा बढ़ते हैं, इसलिए हमने इन महीनों पर फोकस किया है. पिछले साल जिले में मलेरिया के सिर्फ 2 केस सामने आए थे.

यह भी पढ़ें:

Gurugram Coronavirus News: गुरुग्राम में फिर पकड़ी कोरोना ने रफ्तार, 15 फरवरी के बाद सामने आए सर्वाधिक केस

Gurugram Corona News: गुरुग्राम में बढ़ रही है कोरोना की रफ्तार, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget